जहां ना पहुंचे रवि वहां पहुंचेगा यह वायरलेस स्मार्टफोन कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 22 Jan 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Depstech WiFi Borescope Inspection camera can see where no other camera can
Depstech WiFi Borescope Inspection Camera

    क्या आपको कभी महसूस हुआ है कि काश आपके पास एक ऐसा स्मार्टफोन कैमरा होता जिसकी मदद से आप उन फोटो को भी क्लिक कर सकें जहां तक आमतौर पर आपका कैमरा नहीं पहुंचता है? अगर ऐसा है तो आज हम आपको एक ऐसे कैमरे के बारे में बताएंगे जिससे आप छोटी-से-छोटी जगहों की भी फोटो क्लिक कर सकेंगे। इस खास कैमरे का नामDepstech WiFi Borescope Inspectionकैमरा है तो आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में।

    Depstech WiFi Borescope Inspection कैमरे की कीमत और फीचर्स

    Depstech WiFi Borescope Inspection Camera
    Depstech WiFi Borescope Inspection Camera

    इस खास कैमरे को आप आसानी से अपने एंड्रॉयड या आईफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इस कैमरे की मदद से आप आप उन जगहों की फोटो क्लिक कर पाएंगे जहां कोई दूसरा स्मार्टफोन नहीं पहुंचेगा। इस कैमरे को वाई-फाई के जरिए फोन से कनेक्ट किया जा सकेगा, हालांकि इसके लिए आपको WIFI VIEW नाम का ऐप डाउनलोड करना होगा।

    विज्ञापन

    यह कैमरा 320×240, 640×480, 1280 x 720,1600×1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन में वीडियो और फोटो कैप्चर कर सकता है। इस कैमरे के साथ 11.5FT लंबा केबल है और यह पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। इसमें 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस खास कैमरे की कीमत भी सिर्फ 30 डॉलर यानी 1,918 रुपये है और इसे अमेजॉन से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें