Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ लॉन्च, मिलेगा इंटेल का 11th Gen प्रोसेसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Dec 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Dell XPS 13 laptop launched in India with 11th Gen Intel Core processors
Dell XPS 13 - फोटो : Amar Ujala

    प्रमुख लैपटॉप निर्माता कंपनी डेल (Dell) ने भारतीय बाजार में अपने नए लैपटॉप Dell XPS 13 को लॉन्च कर दिया है जो कि Dell XPS फैमिली का नया मेंबर है। Dell XPS 13 में इंटेल का 11वीं जेनरेशन का प्रोसेसर है। इसके अलावा इसका एक अन्य वेरियंट Intel core i5 के साथ अमेजन पर लिस्ट कर दिया गया है। वहीं Dell XPS 13 का इंटेल कोर i7 वाला वेरियंट जनवरी 2021 में उपलब्ध होगा। Dell XPS 13 की बॉडी मशीन एल्यूमीनियम, कार्बर फाइबर और ओवन ग्लास फाइबर से बनी है।

    Dell XPS 13 की स्पेसिफिकेशन

    Dell XPS 13 में 13 इंच की फुल एचडी बेजललेस इनफिनिटीएज डिस्प्ले है जिसका रेशियो 16:10 है। डिस्प्ले के साथ 4केप्लस या अल्ट्रा एचडी का भी सपोर्ट है। लैपटॉप में 100 फीसदी sRGB कलर रिप्रोडक्शन का सपोर्ट है और इसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है। डेल के इस नए लैपटॉप में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन और डॉल्बी विजन भी दिया गया है।

    विज्ञापन

    Dell XPS 13 की बैटरी को लेकर 14 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इस लैपटॉप का इंटेल कोर i5 वेरियंट 2.7GHz की क्लॉक स्पीड, 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 16 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक की स्टोरेज है। Dell XPS 13 में इंटेल आइरिस Xe ग्राफिक्स, Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Dell ने अपने इस लैपटॉप में वेबकैम का भी दिया है। इस लैपटॉप में दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एक 3.5एमएम का हेडफोन जैक, माइक्रो एसडी कार्ड रीडर है। लैपटॉप का वजन1.2 किलोग्राम है। Dell XPS 13 की कीमत 1,50,990 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें