डेल ने जी सीरीज के दो नए लैपटॉप भारत में किए लॉन्च

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 11 Jul 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
Dell Launches New G3, G7 laptops launched in India
Dell Launches New G3, G7 laptop

    इलेक्ट्रॉनिक कंपनी डेल ने भारत में जी सीरीज’ के दो लैपटॉप पेश किए हैं इनमें डेल जी3 15 और डेल जी7 17 शामिल हैं। सबसे पहले डेल जी3 15 की बात करें तो इसमें 15 इंच की डिस्प्ले है। लैपटॉप में 8वें जनरेशन का इंटेल प्रोसेसर लगा है।

    इसके अलावा ग्राफिक्स के लिए इसमें Nvidia GeForce GTX 1050 Ti लगा है। डिवाइस में डेल ने अपनी इन हाउस तकनीक का भी इस्तेमाल किया है, जहां इसमें सिनेमा स्ट्रीम, सिनेमा साउंड और स्पिल रेजिस्टेंट की-बोर्ड दिया गया है। लैपटॉप तीन कलर वैरियंट में उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत 80,990 रुपये है।

    विज्ञापन

    अब Dell G7 15- डेल जी7 लैपटॉप की बात करें तो इसमें 15 इंच की डिस्प्ले है। डिवाइस को पॉवर देने के लिए 8वें जनरेशन का Core i9 इंटेल प्रोसेसर लगा है। इसके अलावा ग्राफिक्स की बात करें तो इसमें Nvidia GeForce GTX 1060 लगा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस डिवाइस में डेल ने अपनी इन हाउस तकनीक का भी इस्तेमाल किया है, जहां इसमें सिनेमा स्ट्रीम, सिनेमा साउंड और स्पिल रेजिस्टेंट कीबोर्ड दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने सीमलेस स्ट्रीमिंग का भी फीचर शामिल किया है। लैपटॉप स्टैंडर्ड ब्लैक और एलपाइन व्हाइट के दो कलर वैरियंट में उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत 1,24,690रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें