Alexa सपोर्ट के साथ Daiwa ने लॉन्च किया 43 इंच का स्मार्ट TV

भारतीय कंपनी डाइवा (Daiwa) अपनी स्मार्ट टीवी की रेंज का विस्तार करते हुए नया टीवी Daiwa D43QFS लॉन्च किया है। Daiwa D43QFS में अमेजन एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है यानी आप बोलकर टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। एलेक्सा की मदद से आप बोलकर म्यूजिक प्ले कर सकते हैं, मौसम की जानकारी ले सकते हैं, अलार्म सेट कर सकते हैं और रिमाइंडर आदि जैसे काम कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि वह जल्द ही इस टीवी को 32 इंच और 39 इंच के वेरियंट में लॉन्च करेगी।
Daiwa 43 D43QFS स्मार्ट टीवी की कीमत
Daiwa के 43 इंच स्मार्ट टीवी D43QFS को फिलहाल लॉन्चिंग ऑफर के तहत 24,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। टीवी की बिक्री कंपनी की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर से होगी। इच्छुक ग्राहक My Daiwa एप पर रजिस्ट्रेशन करके एक साल की अतिरिक्त वारंटी पा सकते हैं।
Daiwa 43 D43QFS टीवी के फीचर्स
Daiwa के इस टीवी की स्क्रीन 43 इंच है और रिजॉल्यूशन फुल एचडी (1920x1080 पिक्सल) है। डिस्प्ले के साथ क्वांटम ल्यूमिनिट टेक्नोलॉजी और 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है। टीवी में अलग से क्रिकेट और सिनेमा मोड दिया गया है। Daiwa D43QFS में 20 वॉट का स्टेरियो स्पीकर है जिसके साथ सराउंड साउंड का सपोर्ट है। इस टीवी में ARM Cortex A53 प्रोसेसर है जो कि एक क्वॉडकोर प्रोसेसर है।
टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज और एंड्रॉयड 8.0 आधारित Big Wall UI है। इस टीवी पर नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो जैसे एप्स का सपोर्ट है। टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट में Alexa का सपोर्ट है। रिमोट के साथ Disney+Hotstar और Sony LIV एप के लिए अलग से बटन दिया गया है। टीवी में HDMI, यूएसबी, ब्लूटूथ और E-Share जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं।
- Realme Buds Air Pro मास्टर एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, 15 मिनट की चार्जिंग में सात घंटे का बैकअप
- Realme Watch S सीरीज की दो स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, शरुआती कीमत 4,999 रुपये
- Oppo A15s First Impression: कैसा है ओप्पो का 3डी कर्व्ड डिजाइन वाला यह फोन
- Samsung ने लॉन्च किया अनूठा एयरड्रेसर, कपड़ों को बार-बार धोने से मिलेगी आजादी