घरेलू ब्रांड Daiwa ने लॉन्च किया 4K स्मार्ट टीवी, कीमत 43990 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 07 Jul 2021 03:47 PM IST
सार

टीवी में डुअल बैंड वाईफाई, एएलएम, एमईएमसी और कई अन्य उन्नत सुविधाएं हैं, जो यूजर को सबसे सहज और आनंददायक अनुभव देती हैं।

विज्ञापन
Daiwa first Indian brand launch 4K Smart TV powered by webOS TV
Daiwa 4K Smart TV - फोटो : amarujala

    विस्तार

    दाईवा (Daiwa) ने वेबओएस टीवी से पावर्ड यूएचडी स्मार्ट टीवी की अपनी रेंज की घोषणा की है। इसमें सबसे पहले शामिल हैं D50U1WOS, 50इंच(126सेमी) 4के यूएचडी स्मार्ट टीवी जो वेबओएस टीवी से पावर्ड है और जिसमें थिनक्यू एआई, वॉयस असिस्टेंस और मैजिक रिमोट है। 4के यूएचडी स्मार्ट टीवी की कीमत 43,990 रुपये है और यह भारत के प्रमुख रिटेल स्टोर्स और इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.daiwa.in. पर उपलब्ध होगा। टीवी का निर्माण वीडियोटेक्स की ग्रेटर नोएडा प्लांट में किया गया है।

    दाईवा के प्रमुख मॉडल 50 इंच (126 सेमी) 4के यूएचडी स्मार्ट टीवी का उद्देश्य अपने वेबओएस टीवी और खुद अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ उद्योग में हलचल मचाने का है। टीवी में डुअल बैंड वाईफाई, एएलएम, एमईएमसी और कई अन्य उन्नत सुविधाएं हैं, जो यूजर को सबसे सहज और आनंददायक अनुभव देती हैं। स्मार्ट टीवी को पतले स्लीक फ्रेम में बेजल-लेस डिस्प्ले के साथ बनाया गया है जो कि 96 फीसदी स्क्रीन को बॉडी रेशियो में बदलता है।

    विज्ञापन

    थिएटर जैसा अनुभव देने वाला स्मार्ट टीवी 1.07 बिलियन रंगों और अल्ट्रा-हाई-डेफिनिशन पिक्चर क्वालिटी के साथ 4K विजुअल्स को सपोर्ट करता है। दाईवा की गहरी समझ वाली एआई और क्वांटम ल्यूमिनिट+ टेक्नोलॉजी, 4K-क्वालिटी विजुअल्स को पेश करने के लिए लो-रिज़ॉल्यूशन इमेज को अपग्रेड और रिप्रोड्यूस करती है। दाईवा का 4K स्मार्ट टीवी सिनेमा मोड में D6500 कलर टेम्परेचर के साथ कैलिब्रेट किया गया है ताकि यूजर्स को टीवी पर भी सिनेमा देखने का बिल्कुल वैसा ही अनुभव मिले जैसा कि डायरेक्टर चाहता है। टीवी देखने के अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए, यूएचडी स्मार्ट टीवी डॉल्बी ऑडियो साउंड टेक्नोलॉजी सहित अपने 20W सराउंड साउंड बॉक्स स्पीकर्स के साथ शानदार ऑडियो एक्सपीरिएंस लेकर आया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यूएचडी स्मार्ट टीवी मल्टी-एचडीआर फॉर्मेट को सपोर्ट करता है, जिसमें एचडीआर10 और एचएलजी (हाइब्रिड लॉग गामा) शामिल हैं। एचडीआर 10 फ्रेम दर फ्रेम कंटेंट के डायनमिक ऑप्टिमाइजेशन को लाता है। इसमें शानदार गेमिंग अनुभव के लिए बूस्टेड कलर सैचुरेशन और डिटेलिंग की सुविधा है। एचएलजी (हाइब्रिड लॉग गामा) एचडीआर और रंगों की विस्तृत श्रृंखला के साथ देखने के उत्कृष्ट अनुभव के लिए कंट्रास्ट और शार्पनेस प्रदान करता है। अद्वितीय एमईएमसी (मोशन एस्टीमेशन एंड मोशन कंपेंसेशन) 60 हर्ट्ज की वजह से स्मूथ ब्लर फ्री विजुअल्स और देखने या गेम खेलने के दौरान जीवंत अनुभव मिलते हैं। टीवी ALLM (ऑटो लो लेटेंसी मोड) को भी सपोर्ट करता है, जो गेमिंग के सहज अनुभव के लिए इनपुट लैग को कम करता है।

    स्मार्ट टीवी एआरएम सीए55 1.1 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जो पारंपरिक टीवी की तुलना में चार गुना तेज है। यह 8 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ 1.5 जीबी की हाई रैम से लैस है। टीवी में नेटफ्लिक्स, अमेझॉन प्राइम वीडियो, यूट्यूब और डिजनी + हॉटस्टार, सोनीलिव, जी5 इत्यादि एप प्री-इंस्टॉल मिलेंगे।

    टीवी में हाई स्पीड कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई, मिराकास्ट और 2 वे ब्लूटूथ 5.0 की सुविधा है। टीवी मैजिक रिमोट के साथ आता है जिसमें सभी कनेक्टेड डिवाइसों के यूनिवर्सल कंट्रोल के साथ-साथ वॉयस कमांड के साथ-साथ क्लिक व्हील और नेटफ्लिक्स व अमेझॉन प्राइम वीडियो के लिए समर्पित हॉट कीज भी हैं।

    नए दाईवा स्मार्ट टीवी के लॉन्च पर, अर्जुन बजाज, सीईओ - दाईवा टीवी कहते हैं, “अपनी रेंज में वेबओएस टीवी को जोड़ने से हमारे ग्राहकों को एक बेहतर टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम का विकल्प मिलता है। हमें इस बात पर गर्व है कि हम भारत में 2021 में इस उत्पाद की पेशकश करने वाली पहली कंपनी हैं। टीवी की दुनिया में, भारतीय उपभोक्ताओं के पास जो विकल्प मौजूद है, उस पर एंड्रॉयड टीवी का वर्चस्व है। वेबओएस टीवी चलाना स्मार्ट टीवी के लिए एक बड़ा कदम है। सिग्नेचर एआई तकनीक और एकीकृत सामग्री सेवाओं के साथ, वेबओएस टीवी द्वारा संचालित दाईवा 4के स्मार्ट टीवी भारतीय दर्शकों के लिए गेम चेंजर साबित होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें