Daiwa ने भारत में लॉन्च किए दो Smart TV, शुरुआती कीमत 9,990 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 17 Feb 2020 04:45 PM IST
सार

Daiwa के स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 9,990 रुपये1 जीबी रैम के साथ मिलेगी 8 जीबी की स्टोरेजब्लूटूथ का भी मिलेगा सपोर्ट

विज्ञापन
Daiwa announces 2 new Smart TVs with Quantum Luminit and The Big Wall, prices start at Rs. 9990
Daiwa smart tv - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    घरेलू इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Daiwa ने भारत में अपने दो नए स्मार्ट टीवी पेश किए गए हैं। Daiwa के इन दोनों नए स्मार्ट टीवी में उनमें क्वॉटम लुमिनिट और द बिग वॉल दिया गया है। इन दोनों टीवी में 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    Daiwa ने दो स्मार्ट लॉन्च किए हैं जिनमें एक की साइज 32 इंच है और दूसरे की साइज 39 इंच है। 39 इंच वाले टीवी का मॉडल ‘D40HDRS’ है और इसकी कीमत 16,490 रुपये है, जबकि 32 इंच वाले टीवी का मॉडल ‘D32S7B’ और कीमत 9,990 रुपये है।

    विज्ञापन

    दोनों टीवी के साथ दो साल की वारंटी मिलेगी। दोनों टीवी में क्वॉड कोर प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.0 दिया गया है। टीवी की स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 1366X768 पिक्सल है। वहीं कंपनी के दावे के मुताबिक इसमें ए-प्लस ग्रेड का पैनल इस्तेमाल किया गया है। लुमिनिट टेक्नोलॉजी आपको 178 डिग्री वाइड एंगल से देखने में मदद मिलेगी। टीवी का रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसमें सिनेमा मोड भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें