Crossbeats EPIC ईयरबड्स भारत में लॉन्च, छह माइक्रोफोन से है लैस
Crossbeats EPIC में इंस्टैंट ऑटो ऑन टेक्नोलॉजी दी गई है जिसकी मदद से ये बड्स तुरंत डिवाइस के साथ कनेक्ट हो जाते हैं। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए Crossbeats EPIC में 6 माइक्रोफोन दिए गए हैं और बड्स में 13mm का ड्राइवर है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Crossbeats ने भारत में अपना एक नया ईयरबड्स Crossbeats EPIC पेश किया है। Crossbeats EPIC में एक्टिल न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) का सपोर्ट है। Crossbeats EPIC में तीन न्वाइज कैंसिलेशन मोड भी दिए गए हैं। Crossbeats EPIC की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और इसे अमेजन के अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है।
Crossbeats EPIC में इंस्टैंट ऑटो ऑन टेक्नोलॉजी दी गई है जिसकी मदद से ये बड्स तुरंत डिवाइस के साथ कनेक्ट हो जाते हैं। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए Crossbeats EPIC में 6 माइक्रोफोन दिए गए हैं और बड्स में 13mm का ड्राइवर है।
Crossbeats EPIC को कंट्रोल करने के लिए टच का सपोर्ट दिया गया है। बड्स के टच से म्यूजिक कंट्रोल होगा और कॉल को रिसीव और रिजेक्ट किया जा सकेगा। Crossbeats EPIC की बैटरी लाइफ को लेकर 24 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है, हालांकि इसमें चार्जिंग केस की बैटरी लाइफ भी शामिल है। Crossbeats EPIC के साथ टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट और इसे ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही क्रॉसबीट ने Crossbeats Ignite S3 स्मार्टवॉच को भारत में पेश किया है। Crossbeats Ignite S3 स्क्वॉयर डायल के साथ आती है। इसमें 1.7 इंच की डिस्प्ले है। Crossbeats Ignite S3 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर मिलता है यानी आप इस स्मार्टवॉच से बात भी कर सकते हैं।
Crossbeats Ignite S3 1.7 इंच एचडी डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट है। Crossbeats Ignite S3 में महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधि ट्रैकिंग फीचर हैं। Crossbeats Ignite S3 में स्ट्रेस मॉनिटरिंग और 24x7 हर्ट रेट मॉनिटर के साथ बल्ड ऑक्सीजन मॉनिटर करने के लिए SPO2 सेंसर भी मिलता है। इस वॉच में ब्लड प्रेशर ट्रैकर भी है।
- फायदे की बात: iPhone 13 के आते ही सस्ते हुए आईफोन 12 के मॉडल, कीमत में 14000 रुपये तक की कटौती
- iPhone 13 Series: 1TB स्टोरेज के साथ पहली बार लॉन्च हुआ आईफोन, जानें भारतीय कीमत और फीचर्स
- एपल के नए आईफोन-आईपैड और वॉच लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
- नोकिया का बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 6000 रुपये से भी कम