CrossBeats ने भारत में लॉन्च किया सबसे हल्का ईयरबड्स, 55 घंटे चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Aug 2023 11:53 AM IST
सार

Groov buds को ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। इसमें चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। गेमिंग के लिए इसमें 40ms की लो लैटेंसी मिलती है। दोनों बड्स टच कंट्रोल के साथ आते हैं।

विज्ञापन
CrossBeats Groov Buds launched in India claimed to lightest tws
CrossBeats Groov Buds - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी CrossBeats ने अपने नए ईयरबड्स CrossBeats Groov Buds को भारत में लॉन्च कर दिया है। CrossBeats Groov Buds को लेकर कंपनी का दावा है कि यह इस साल का सबसे हल्का ईयरबड्स है।

    CrossBeats Groov Buds के प्रत्येक बड्स का वजन 4 ग्राम है। इसके अलावा इसमें 10mm का ग्रेफिन ड्राइवर है। CrossBeats Groov Buds के साथ SnapChargeTM फास्ट चार्जिंग है और इसकी बैटरी को लेकर 55 घंटे के बैकअप का दावा है।

    विज्ञापन

    CrossBeats Groov Buds को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है। Groov Buds के साथ क्वाड माइक्रोफोन है और इसमें ClearCommTM सपोर्ट के साथ इनवायरमेंटल न्वाइज कैंसिलेशन (ENC) मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें