सैमसंग गैलेक्सी जे6 की कीमत में हुई कटौती, मिलेगा डुअल रियर कैमरा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 01 Oct 2018 04:30 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy J6 Price in India drop, Now Starts at Rs. 12,490
Samsung Galaxy J6

    सैमसंग ने इसी साल मई में गैलेक्सी जे6 को भारत में लांच किया था। सैमसंग गैलेक्सी जे6 की कीमत में पहले भी कटौती हुई है और एक बार फिर से इस फोन की कीमत में कमी हुई है। सैमसंग गैलेक्सी जे6 के 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम दोनों वेरियंट में कटौती हुई है।

    गैलेक्सी जे6 का 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट अब 12,490 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 13,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत में कटौती की जानकारी सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर भी देखी जा सकती है। बता दें सैमसंग गैलेक्सी जे6 के दोनों वेरियंट को मई में भारत में क्रमशः 13,990 और 16,990 रुपये में लांच किया गया था।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी जे6 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 5.6 इंच की सुपर एमोलेड एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में सैमसंग का Exynos 7 सीरीज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह फोन 3GB रैम + 32GB और 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, डुअल सिम, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इस फोन के कीमत 13,990 रुपये (3GB+32GB) और 16,990 रुपये थी।

    बता दें कि इससे पहले भी सैमसंग के सैमसंग गैलेक्सी जे8 और गैलेक्सी जे4 की कीमत में कटौती हुई है।  सैमसंग गैलेक्सी जे8 को 17,990 रुपये और सैमसंग गैलेक्सी जे4 के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को 8,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। बता दें कि लांचिंग के समय गैलेक्सी जे8 की कीमत 18,990 रुपये और गैलेक्सी जे4 के 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,990 रुपये थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें