Coronavirus: चीनी कंपनी Oppo मदद के लिए आई आगे, पीएम राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का दिया दान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 30 Mar 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus oppo donates 1 crore in pm national relief fund know in hindi
oppo - फोटो : oppo india

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) से निपटने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोश (PM National Relief Fund) और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के संकट कोष में एक करोड़ रुपये का दान दिया है। कंपनी ने कहा है कि हमारा यह छोटा-सा कदम इस महामारी से लड़ने वालों और नागरिकों के बहुत काम आएगा। आपको बता दें कि इस वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)' के नाम से एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट बनाया गया था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोगों से दान देने की अपील की थी।

    कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए ऑनलाइन रिपेयरिंग सेवा की शुरुआत की है, जो साधारण ट्रबलशूटिंग और सॉफ्टवेयर से जुड़ी समस्याओं को दूर करेगी। वहीं, कंपनी का कहना है कि हमारी इस सेवा से लोगों को बहुत फायदा होगा।

    विज्ञापन

    कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो, वीवो और रियलमी ने ग्रेटर नोएडा में स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट अस्थाई रूप से बंद कर दिए थे। साथ ही ओप्पो और वीवो ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया है। वहीं, दूसरी तरफ रियलमी ने भी अगले आदेश तक अपनी फैक्टरी में चल रहे काम-काज को भी रोक दिया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इससे पहले शाओमी ने भी इस लॉकडाउन के ध्यान में रखर अपने Mi Homes को अस्थाई रूप से बंद कर दिया था। इस बात की जानकारी कंपनी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिए दी थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें