एंड्रॉयड ओरियो 8.1 के साथ भारत में लांच हुआ कूलपैड मेगा 5ए

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 16 Aug 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
Coolpad Mega 5A launched in India With Android Oreo, dual rear camera, Price, Specifications
Coolpad Mega 5A

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कूलपैड ने भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन कूलपैड मेगा 5ए लॉन्च कर दिया है। फोन की बिक्री केवल ऑफलाइन स्टोर से होगी। कूलपैड मेगा 5ए की खासियतों की बात करें तो इसमें 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले, एंड्रॉयड ओरियो और मेटल बॉडी डिजाइन है। बता दें कि मेगा 5ए, इसी साल अप्रैल में लांच हुए कूलपैड मेगा 4ए का अपग्रेडेड वर्जन है।

    कूलपैड मेगा 5ए की कीमत

    कूलपैड मेगा 5ए की की भारत में कीमत 6,999 रुपये है और यह फोन गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा। इसकी बिक्री आंध्रप्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में शुरू हो गई है।

    विज्ञापन

    कूलपैड मेगा 5ए की स्पेसिफिकेशन

    कूलपैड मेगा 5ए में 5.47 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, स्प्रीडट्रम क्वॉडकोर SC9850K प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कूलपैड मेगा 5ए का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डु्अल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का और दूसरा 0.3 का है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी।

    कूलपैड मेगा 5ए की बैटरी और कनेक्टिविटी

    इस फोन में 2500mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें