अब 30 अगस्त को होगी जियो फोन 2 की अगली फ्लैश सेल

रिलायंस जियो के नए जियो फोन 2 की आज पहली बार फ्लैश सेल थी। जियो फोन 2 की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे से जियो डॉट कॉम से हुई और अब इस फोन की अगली बिक्री 30 अगस्त 2018 को होगी। आज की सेल कुछ ही मिनटों तक चली, उसके बाद फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया, हालांकि रिलायंस ने अभी तक आंकड़ा जारी नहीं किया है कि पहली सेल में जियो फोन 2 की कितनी यूनिट्स बिकीं।
बता दें कि जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रुपये है। जियो फोन 2 के फीचर्स की बात करें तो इसमें क्वार्टी की-बोर्ड, 4जी सपोर्ट, 2.4 इंच की डिस्प्ले, 2000 एमएएच की बैटरी, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में जियो के इस फोन में वीओएलटीई और वीओवाई-फाई यानी वॉयस ओवर वाई-फाई मिलेगा। इसके अलावा फोन में एफएम, वाई-फाई, जीपीएस और एनएफसी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। जियो फोन 2 की कीमत 2,999 रुपये है और इसी कीमत पर आपको फोन खरीदना होगा।
15 अगस्त से पुराने फोन में फेसबुक, गूगल मैप और यूट्यूब का अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जबकि व्हाट्सएप का अपडेट जल्द ही मिलने वाला है।अपडेट मिलने के बाद आपको एक नोटिफिकेशन मिलेगी जिस पर क्लिक करके आप फोन को अपडेट कर सकेंगे। अगली स्लाइड में जानें जियो फोन के साथ मिलने वाले प्लान के बारे में।
जियो के पुराने और नए फोन के लिए 49, 99 और 153 रुपये के तीन प्लान हैं। 49 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैधता और 1 जीबी, 99 रुपये वाले प्लान में 14 जीबी डाटा के साथ 28 दिनों की वैधता और 153 रुपये वाले प्लान में 42 जीबी डाटा के साथ 28 दिनों की वैधता मिलती है। सभी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।