कूलपैड ने उतारा अपना पहला वीआर हेडसेट, कीमत 999 रुपये

चीनी स्मार्टफोन कंपनी कूलपैड ने भारत में अपना पहला वी.आर. हेडसेट लॉन्च किया है। कूलपैड वी.आर. 1एक्स हेडसेट की कीमत 999 रुपये रखी गई है और यह अमेजन पर उपलब्ध है।
कूल वी.आर. 1एक्स कस्टामाइजेबल लेंस जिसके जरिए फोकल लेंथ और ऑब्जेट की दूरी को ऑप्टिमाइज किया जा सकता है। साथ ही यह 95 से 100 डिग्री वाइड एंगल व्यू देता है। कंपनी का कहना है कि यह हेडसेट 4.7 से 5.7 इंच स्क्रीन साइज वाले स्मार्टफोन को भी सपोर्ट करेगा।
यूजर्स को बस अपना स्मार्टफोन वीआर हेडसेट स्लॉट में फिट करना होगा रियलिटी हेडसेट अच्छे से काम करे इसके लिए स्मार्टफोन में जायरोस्कोप का होना जरूरी है। आधिकारिक तौर पर बताय गया है कि कूलपैड हेडसेट कूलपैड नोट 3, नोट 3 लाइट, नोट 3 प्लस और कूलपैड मैक्स डिवाइस सपोर्ट करेगा।
कूलपैड नोट 3 लाइट का गोल्ड वर्जन

इस महीने की शुरुआत कूलपैड ने अपने नोट 3 लाइट स्मार्टफोन का गोल्ड वर्जन भी लॉन्च किया है। इसकी कीमत 7,499 रुपये है। चीनी निर्माता ने 5 लाख ग्राहकों जोड़ने का जश्न मनाने के तौर पर इसको लॉन्च किया है।
कूलपैड नोट 3 लाइट शैंपेन व्हाइट और ब्लैक वेरिएंट में इस साल 15 जनवरी को लॉन्च किया गया था।
इसमें 5 इंच एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉडकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी) सपोर्ट के साथ है। 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 2500एमएएच की है।