एचपी ने भारत में उतारा दुनिया का सबसे पतला लैपटाप

पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ स्टाइल और लग्जरी जैसे शब्दों के साथ अमेरिकी कंपनी एचपी ने दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप एचपी स्पेक्टर 13 भारत में लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप की मोटाई टीवी रिमोट सेल (AAA- बैटरी) जितनी महज 10.4 एमएम है। यह एप्पल के 12 इंच मैकबुक और 13 इंच मैकबुक एयर से पतला है।
13.3 इंच डिस्प्ले वाले एचपी स्पेक्टर 13 का वजन 1.1 किलोग्राम है। लैपटॉप की कीमत 1,19,990 रुपये तय की गई है। इस बिक्री 25 जुलाई से भारत में शुरू होगी।
लैपटॉप को हल्का बनाने के लिए इसमें कार्बन फाइबर और एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया गया है।
रैम, प्रोसेसर और बैटरी

यह 64-बिट विंडोज 10, इंटेल 6 जेनरेशन कोर आई5 और कोर आई7 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज के साथ है।
यह हाइपरबेरिक कूलिंग तकनीक पर काम करता है जो इस डिवाइस को ठंड रखने में मदद करती है। यह लैपटॉप तीन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ है। कंपनी के मुताबिक 4-सेल 38 डब्ल्यूएचआर लीथियम-आयन बैटरी एक बार चार्ज होने पर लैपटॉप को 9.5 घंटे का बैकअप देती है।