डुअल कैमरे के साथ भारत में लॉन्च हुआ Comio X1 Note, कीमत 10,000 रुपये से कम

भारत में धीरे-धीरे अपनी पैठ बना रही स्मार्टफोन कोमियो ने देश में अपना एक नया डुअल रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन Comio X1 Note लॉन्च किया है। कोमियो एक्स1 नोट की टक्कर हॉनर 7ए, हॉनर 7सी, रेडमी नोट 5 प्रो से होगी। कोमियो के इस फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। फोन के साथ कंपनी 1 साल और 100 दिन की वारंटी भी दे रही है। इसके अलावा इस फोन के कोमियो एक्स1 नोट के साथ वन टाइम स्क्रीन ब्रेकेज वारंटी भी मिल रही है। तो आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और खासियतों के बारे में।
Comio X1 Note की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Comio X1 Note में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 1.45GHz का क्वॉडकरोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ बैकग्राउंड को ब्लर करने वाले बोकेह इफेक्ट और नाइट इफेक्ट जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ GPS/A-GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर और 2900mAh की बैटरी है। फोन की कीमत 9,999 रुपये है। फोन की बिक्री रिटेल स्टोर्स के अलावा अमेजॉन-फ्लिपकार्ट से भी रही है। फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।