4000mAh बैटरी और 8MP फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ ये किफायती 4G स्मार्टफोन

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Thu, 05 Oct 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
Comio C2 budget smartphone Launched With 4000mAh Battery and 4G VoLTE Support
नए कॉमियो सी2 स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 7,199 रुपए रखी गई है - फोटो : Comio

    चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी Comio ने भारत में किफायती स्मार्टफोन C2 लॉन्च किया है। नए कॉमियो सी2 स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 7,199 रुपए रखी है और इसकी बिक्री ऑफलाइन स्टोर्स के अलावा स्नैपडील, फ्लिपकार्ट, अमेजन, शॉपक्लूज और पेटीएम जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी शुरू हो चुकी है। यह दो कलर- रॉयल ब्लू और रॉयल ब्लैक में उपलब्ध होगा। फोन के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 4000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। फोन एंड्रॉइड 7.0 नूगा के साथ आता है और इसमें फोन की सुरक्षा के लिए एंटी थेफ्ट सॉफ्टवेयर भी दिया गया है।

    Comio C2
    Comio C2 - फोटो : Comio

    यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जिसमें 5 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले की रिजोल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक MTK6737 क्वाडकोर प्रोसेसर और 2 जीबी की रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए भी 8 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे फीचर्स हैं। कॉमियो इंडिया के सीईओ और निदेशक संजय कुमार कलिरोना ने एक बयान में कहा, "कॉमियो सी2 की लांचिंग के साथ ही हम 6 से 10 हजार के बीच के कीमत वाले फोन में अग्रणी बनने की ओर बढ़ रहे हैं। 'सी2' को भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।"

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें