शाओमी के रेडमी 4 और एमआई मैक्स 2 पर मिल रही है 2,000 रु. तक की छूट

अगर आप भी किसी बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए मोबाइल खरीदने का त्योहारी सीजन से बढ़िया कोई समय नहीं हो सकता। इस समय तमाम ई-कॉमर्स कंपनियां स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं। वहीं आमतौर पर शाओमी के फोन पर छूट नहीं मिलती है लेकिन इस फेस्टिव सीजन में शाओमी के रेडमी 4 और एमआई मैक्स 2 पर 2,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
अमेजॉन इंडिया दे रहा रेडमी 4 पर डिस्काउंट

शाओमी रेडमी 4 के 32 जीबी वेरियंट को 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी असल कीमत 8,999 रुपये है। वहीं इसका 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 1,500 रुपये डिस्काउंट के साथ 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इस फोन की असली कीमत 10,999 रुपये है।
पेटीएम एमआई मैक्स 2 पर दे रहा है 2,000 रुपये की छूट
अमेजॉन के बाद पेटीएम एमआई मैक्स 2 के 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम वाले वेरियंट को 2 हजार छूट के साथ 14,999 रुपये में दे रहा है। यह फोन 16,999 रुपये में भारत में लॉन्च हुआ था।