इनोवेशन: लॉन्च हुई दुनिया की सबसे पावरफुल बैटरी, 50 साल तक नहीं पड़ेगी चार्ज करने की जरूरत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 16 Jan 2024 12:11 PM IST
सार

आप सोच रहे होंगे कि यदि बैटरी की लाइफ 50 साल की है तो इसकी साइज क्या होगी। आपको हैरानी होगी कि इस बैटरी की साइज एक सिक्के के बराबर है। इस बैटरी को टेस्ट भी किया गया है जिसमें यह पास हो गई है।

विज्ञापन
Chinese startup makes a battery with 50 years of no charging life
Betavolt Battery With 50-Years Life - फोटो : social media

    विस्तार

    यदि आपसे कहा जाए कि आपके फोन में एक ऐसी बैटरी है जिसे 50 साल तक चार्ज ही नहीं करना है तो आप शायद यकीन नहीं कर पाएंगे, लेकिन यही सच है कि एक चाइनीज स्टार्टअप ने एक ऐसी बैटरी को तैयार किया है जिसे 50 साल तक चार्ज नहीं करना पड़ेगा। Betavolt नाम की कंपनी ने इस बैटरी को तैयार किया है। दावा है कि यह दुनिया की पहली ऐसी बैटरी है जिसकी लाइफ 50 साल की है।

    आप सोच रहे होंगे कि यदि बैटरी की लाइफ 50 साल की है तो इसकी साइज क्या होगी। आपको हैरानी होगी कि इस बैटरी की साइज एक सिक्के के बराबर है। इस बैटरी को टेस्ट भी किया गया है जिसमें यह पास हो गई है।

    विज्ञापन

    कहा जा रहा है कि बड़े स्तर पर इसका प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है और जल्द ही इसका इस्तेमाल स्मार्टफोन और ड्रोन में किया जाएगा। इस बैटरी में एटॉमिक एनर्जी का इस्तेमाल किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें