कामयाबी: इंसानी दिमाग के साथ लॉन्च हुआ दुनिया का पहला AI रोबोट, लोगों की बढ़ी चिंता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Jul 2024 02:59 PM IST
सार

एआई इंसानों के बुद्धि स्तर से मेल नहीं खा सकता है, इसलिए वैज्ञानिकों ने अब मानव मस्तिष्क, एआई को दे दिया है। चीन में तियानजिन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक ह्यूमनॉइड रोबोट विकसित किया है जो मानव मस्तिष्क कोशिकाओं का इस्तेमाल करके काम करता है।

विज्ञापन
China create a robot which is controlled by real human brain cells and it is more intelligent than AI
Robot with human brain - फोटो : New Atlas viaTianjin University

    विस्तार

    एआई रोबोट को लेकर पहले से ही चिंता की स्थिति बनी हुई थी लेकिन अब चीन ने जो रोबोट लॉन्च किया है वह इंसानों के लिए बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है। चीन ने दुनिया का पहला ऐसा रोबोट लॉन्च किया है जिसमें इंसानी दिमाग है और वह इंसानों की तरह सोच सकता है।

    एआई इंसानों के बुद्धि स्तर से मेल नहीं खा सकता है, इसलिए वैज्ञानिकों ने अब मानव मस्तिष्क, एआई को दे दिया है। चीन में तियानजिन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक ह्यूमनॉइड रोबोट विकसित किया है जो मानव मस्तिष्क कोशिकाओं का इस्तेमाल करके काम करता है।

    विज्ञापन

    पहली नजर में यह अवधारणा सीधे तौर पर किसी साइंस फिक्शन फिल्म की तरह लग सकती है, लेकिन शोधकर्ताओं के अनुसार, मानव मस्तिष्क कोशिकाओं वाला यह ह्यूमनॉइड हाइब्रिड मानव-रोबोट बुद्धिमत्ता का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। न्यू एटलस के अनुसार, इस नए रोबोट को "ब्रेन ऑन चिप" के रूप में परिभाषित किया गया है, जो स्टेम कोशिकाओं का इस्तेमाल करता है जो मूल रूप से मानव मस्तिष्क कोशिकाओं में विकसित होने के लिए थीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें