CES 2025: स्मार्ट स्टूल हुआ लॉन्च, चाय, पानी, नाश्ता सबकुछ पर लाकर देगा, हाय-हेल्लो भी करेगा
डिजाइन की बात करें तो Mi-Mo को फर्नीचर की तरह दिखने के लिए बनाया गया है। इसकी लकड़ी असली है, कोई सस्ते पार्टिकल बोर्ड का इस्तेमाल नहीं किया गया है। Mi-Mo का मूवमेंट "जीवित प्राणी" जैसा महसूस होता है।

विस्तार
अगर इस साल के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2025 में एक लैंप के साथ चलने वाली स्टूल आपकी तरफ आता दिखे, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह है Mi-Mo, एक अनोखा AI-पावर्ड रोबोट। CES के मीडिया इवेंट में Mi-Mo ने पहली बार अपनी झलक दिखाई। लकड़ी से सजे छह मेटल पैरों के साथ यह रोबोट फर्श पर चलता दिखा और अपने लैंप जैसे "सिर" से दर्शकों को हल्के इशारे और लहराते हुए अभिवादन किया। इसे जापानी रोबोटिक्स कंपनी Jizai ने बनाया है, जो इसे "कस्टमाइजेबल जनरल-पर्पस एआई रोबोट" के रूप में पेश कर रही है।
Jizai के सीईओ और निर्माता युकी इशिकावा ने बताया कि Mi-Mo में कई AI मॉडल का उपयोग किया गया है, जो इसे वीडियो, ऑडियो और मूवमेंट सिग्नल के आधार पर खुद सोचने, कार्य करने की क्षमता देते हैं। इसके AI मॉडल को सॉफ्टवेयर इंजीनियर कस्टमाइज कर सकते हैं और इसकी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एप्स भी बना सकते हैं। डिजाइन की बात करें तो Mi-Mo को फर्नीचर की तरह दिखने के लिए बनाया गया है। इसकी लकड़ी असली है, कोई सस्ते पार्टिकल बोर्ड का इस्तेमाल नहीं किया गया है। Mi-Mo का मूवमेंट "जीवित प्राणी" जैसा महसूस होता है।
Mi-Mo ने Unveiled इवेंट में भीड़ के बीच घूमकर, हल्की हरकतें और सिर हिलाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया, हालांकि इसके निर्माता इशिकावा ने भविष्य के उपयोग के उदाहरण दिए, जैसे कि यह रोबोट अपने मालिक के लिए पानी का गिलास लाने में सक्षम हो सकता है। Mi-Mo के प्री-ऑर्डर के लिए वेटलिस्ट अब लाइव है, लेकिन CES में व्यक्तिगत रूप से साइन अप करना होगा। ऑनलाइन जानकारी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।
- Action: भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई, कई VPN एप्स-वेबसाइट पर लगा बैन, गूगल और एपल ने भी हटाया
- इस रिचार्ज प्लान में मिल रही दो महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
- Alert: सरकार के नाम पर आया यह ई-मेल आपको बना सकता है कंगाल, भूलकर भी न करें रिप्लाई की गलती
- CES 2025: चिड़ियों को दाना डालने और नहाने के लिए लॉन्च हुई यह स्मार्ट डिवाइस, कैमरा भी लगा है