दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप हुआ लॉन्च, CES 2020 में देखने को मिलेगी झलक

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो (Lenovo) ने दुनिया का अब तक का सबसे हल्का लैपटॉप Lavie Pro Mobile को लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप का वजन 1.85 पाउंड यानी 816 ग्राम है। इसके साथ ही लोगों को इस लैपटॉप में 13 इंच का डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इस लैपटॉप की झलक टेक इवेंट सीईएस 2020 (CES 2020) में देखने को मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लेनोवो ने इस लैपटॉप के लिए एनईसी (NEC) के साथ साझेदारी की है। तो चलिए जानते हैं लेनोवो के लेटेस्ट लैपटॉप की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
कंपनी ने इस लैपटॉप की कीमत 1,599 डॉलर (करीब 1,15,253 रुपये) रखी है। हालांकि, लेनोवो ने इस लैपटॉप की भारत में लॉन्चिंग को लेकर ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की है। वहीं, यह लैपटॉप मार्च 2020 से अमेरिका की मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
कंपनी ने इस लैपटॉप में 13.3 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। यूजर्स को इस डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इंटेल यूएचडी 620 जीपीयू के साथ 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया है। लैपटॉप के की-बोर्ड की बात करें तो कंपनी ने इसे जापानी डिजाइन दिया है। इस की-बोर्ड पर अलग-अलग बटन होने की वजह से यूजर्स तेजी से टाइपिंग कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को टचपैड का सपोर्ट भी मिलेगा।
कंपनी ने इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिहाज से यूएसबी 3.1 टाइप-सी, 2 पोर्ट, एचडीएमआई 1.4 और माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 49 वॉट की बैटरी मिलेगी। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इस लैपटॉप की बैटरी लगातार 15 घंटे तक काम करेगी।
- Vivo Carnival Sale 2020: स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदने का शानदार मौका
- Realme ने एक्स 2 और एक्स 2 प्रो के लिए जारी किया अपडेट, मिलेगा सिक्योरिटी पैच का सपोर्ट
- Black Shark 3 स्मार्टफोन फरवरी में हो सकता है लॉन्च, मिलेगा दमदार प्रोसेसर
- Huawei P40 Pro जल्द मार्केट में देगा दस्तक, मिलेगा सात कैमरे का सपोर्ट