Realme ने एक्स 2 और एक्स 2 प्रो के लिए जारी किया अपडेट, मिलेगा सिक्योरिटी पैच का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 06 Jan 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
realme x2 and realme x2 pro update bring security patch and dark mode
Realme X2 Pro - फोटो : Mighty Gadget / Twitter

    रियलमी ने लेटेस्ट एक्स 2 (Realme X2) और एक्स 2 प्रो (Realme X2 Pro) स्मार्टफोन के लिए अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में दोनों डिवाइसेज के यूजर्स को 'दिसंबर 2019 सिक्योरिटी पैच' के साथ डार्क मोड टॉगल (बटन) मिलेगा। वहीं, भारतीय यूजर्स फोन की सेटिंग में जाकर इस अपडेट को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले इस अपडेट को चीन के यूजर्स के लिए पेश किया गया था। आपको बता दें कि कंपनी ने दोनों डिवाइसेज को पिछले साल लॉन्च किया था, जिनकी बंपर सेल हुई थी।

    रियलमी के इस अपडेट में सिक्योरिटी पैच और डार्क मोड बटन के अलावा कई और खास फीचर्स दिए गए हैं। रियलमी एक्स 2 प्रो में यूजर्स को डार्क मोड के लिए नोटिफिकेशन सेंटर में स्विच बटन मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को फ्लैश ऑन कॉल और वीडियो मोड में एचडीआर (HDR) का फीचर दिया गया है। वहीं, कंपनी ने इस अपडेट में स्टेबिलिटी को भी सुधारा है।

    विज्ञापन

    कंपनी ने अपडेट के जरिए एक्स 2 में कैमरा फीचर नाइटस्केप मोड और वॉयस कॉल क्वालिटी को सुधारा है। इसके अलावा यूजर्स के लिए थीम स्टोर में फॉन्ट की लिस्ट को अपडेट किया गया है। यूजर्स को एक्स 2 प्रो की तरह नोटिफिकेशन सेंटर में डार्क मोड के लिए स्विच बटन मिलेगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने अपडेट में पर्सनल हॉटस्पॉट डाटा कंस्पशन डिस्प्ले दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कीमत की बात करें तो रियलमी एक्स2 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी मॉडल की कीमत 18,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। फोन के साथ जियो की ओर से 11,500 रुपये का फायदा मिलेगा।

    Realme X2 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें