Canon ने एक साथ लॉन्च किए 16 नए प्रिंटर, किफायती प्रिंटिंग के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
इन प्रिंटर को एडवांस्ड फीचर्स के साथ अच्छी प्रिंट क्वालिटी और असाधारण कार्यकुशलता के साथ पेश किया गया है। Canon का दावा है कि इन प्रिंटर के साथ यूजर्स को हाई क्रिएटिव के साथ, हाई प्रिंट यील्ड और किफायती प्रिंटिंग की सुविधा मिलेगी।

विस्तार
कैनन इंडिया (Canon) ने भारतीय बाजार में एक साथ अपने 16 नए एडवांस प्रिंटर को पेश कर दिया है। कंपनी ने नई पिक्स्मा, मैक्सिफाई और इमेजक्लास सीरीज प्रिंटर सीरीज को भारत में लॉन्च किया है। इन प्रिंटर को एडवांस्ड फीचर्स के साथ अच्छी प्रिंट क्वालिटी और असाधारण कार्यकुशलता के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि इन प्रिंटर के साथ यूजर्स को हाई क्रिएटिव के साथ, हाई प्रिंट यील्ड और किफायती प्रिंटिंग की सुविधा भी मिलेगी।
कंपनी ने कहा कि इन प्रिंटर की शुरुआती कीमत 10,325 रुपये है। कैनन ने नई पिक्स्मा, मैक्सिफाई और इमेजक्लास सीरीज को पेश किया गया है। इन प्रिंटर को एक अप्रैल से खरीदा जा सकेगा।
कैनन के नए प्रिंटर को कई एडवांस फीचर्स के लैस किया गया है। कंपनी ने कहा, पिक्समा सीरीज के प्रिंटर हाई प्रिंट यील्ड और किफायती प्रिंटिंग के साथ प्रोडक्शन को अधिकतम करते हैं। मेक्सिफाई जीएक्स सीरीज लाइनअप प्रिंटर कम कीमत में प्रिंटिंग और रीफिल करने योग्य इंक टैंक सिस्टम के साथ वाटर-रेसिस्टेंट प्रिंटआउट देते हैं। कंपनी ने कहा कि ये प्रिंटर छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए अधिकतम प्रोडक्शन लाभ प्राप्त करने के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।
- कोर्ट के फैसलों में AI कर रहा मदद! पहली बार ChatGPT ने जज को दी कानूनी सलाह, जानें क्या थे सवाल
- Galaxy A Series: सैमसंग के मिड-रेंज स्मार्टफोन की भारत में पहली सेल आज, मिल रहा कम कीमत में खरीदने का मौका
- Gmail पर फालतू के मेल से हैं परेशान, तो यहां मिलेगा समाधान
- Airtel के एक रिचार्ज में पूरे परिवार की मौज! मिलेगा 190GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ, जानें कीमत