Canon ने भारत में लॉन्च किए दो मिररलेस कैमरा, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Feb 2023 01:17 PM IST
सार

Canon ने EOS R8 को लेकर दावा किया है कि यह कंपनी का सबसे हल्का फुल फ्रेम मिररलेस कैमरा है। इसमें 24.2 मेगापिक्सल का CMOS सेंसर है। इसके अलावा इस कैमरे में मूवी डिजिटल IS का सपोर्ट है। साथ हमें इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलता है।

विज्ञापन
Canon EOS R8 Full Frame And R50 APS C Mirrorless Cameras launched In India
Canon EOS R8 And R50 APS C Mirrorless Cameras - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Canon ने भारतीय बाजार में अपने मिररलेस कैमरे की रेंज का विस्तार किया है। Canon ने EOS R8 और EOS R50 दो मिररलेस कैमरे पेश किए हैं। Canon EOS R8 में Canon Log 3 और 40fps शूटिंग का सपोर्ट है, वहीं Canon EOS R50 के साथ APS-C सेंसर मिलता है। Canon ने EOS R8 को लेकर दावा किया है कि यह कंपनी का सबसे हल्का फुल फ्रेम मिररलेस कैमरा है। इसमें 24.2 मेगापिक्सल का CMOS सेंसर है। इसके अलावा इस कैमरे में मूवी डिजिटल IS का सपोर्ट है। साथ हमें इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलता है।

    Canon EOS R8 से 4K वीडियो 60p और फुल एचडी वीडियो 180p पर रिकॉर्ड किए जा सकेंगे। इसके साथ ड्रामैटिक स्लो मोशन भी मिलता है। इस कैमरे के साथ रिकॉर्डिंग के लिए दो विकल्प 10-bit 4:2:2 हाई डायनेमिक रेंज HDR PQ और Canon Log 3 मिलते हैं। Canon EOS R8 के साथ लाइव स्ट्रीमिंग के लिए UVC और UAC का भी सपोर्ट मिलता है।

    विज्ञापन

    CANON EOS R50 की स्पेसिफिकेसन और फीचर्स

    Canon EOS R50 में भी 24.2 मेगापिक्सल का सेंसर है जो कि APS-C फॉर्मेट में है। यह कंपनी की EOS सीरीज का पहला APS-C मिररलेस कैमरा है जो 6K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। EOS R50 फुल एचडी वीडियो 119.88fps पर और 4K वीडियो 29.97fps पर रिकॉर्ड कर सकता है। इस कैमरे का वजन महज 375 ग्राम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Canon के इन कैमरे के साथ डुअल पिक्सल CMOS AF II का भी सपोर्ट है जो कि सब्जेक्ट को फोकस करने में मदद करता है। कैमरे के साथ दो मूवी IS लेवल मिलते हैं। इसके साथ 5-axis कैमरा शेक करेक्शन मिलता है। EOS R8 और EOS R50 के अलावा Canon ने RF माउंट जूम लेंस RF24-50mm f/4.5-6.3 IS STM और RF-S55-210mm f/5-7.1 IS STM भी पेश किए हैं। कैमरे की कीमत के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें