महासेल: सिर्फ 55,990 रुपये में मिल रहा iPhone 13, ऑफर सीमित समय के लिए

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Nov 2021 03:02 PM IST
सार

Indiaistore की वेबसाइट पर iPhone 13 को 6,000 रुपये के कैशबैक और 3,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ 70,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं यदि आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो iPhone 13 आपको 55,990 रुपये में मिल जाएगा।

Buy Apple iPhone 13 at just rs 5900 in Diwali sale
iPhone 13 - फोटो : https://www.indiaistore.com/

    विस्तार

    एपल के नए आईफोन खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। दिवाली से ठीक पहले iPhone 13 पर शानदार छूट मिल ही है। iPhone 13 सीरीज को पिछले महीने ही एपल वॉच सीरीज 7 के साथ लॉन्च किया था। iPhone 13 की शुरुआती कीमत 79,990 रुपये है, जबकि इसे 55,900 रुपये में खरीदा जा सकता है यानी फेस्टिव सेल में आप iPhone 13 को भी 24,090 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। अमेजन पर iPhone 12 पर भी 24 हजार रुपये से अधिक की छूट मिल रही है।

    रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 13 को इस छूट के साथ कंपनी के आधिकारिक रिसेलर्स से खरीदा जा सकता है। Indiaistore की वेबसाइट पर iPhone 13 को 6,000 रुपये के कैशबैक और 3,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ 70,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं यदि आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो iPhone 13 आपको 55,990 रुपये में मिल जाएगा।

    iPhone 13 सीरीज की स्पेसिफिकेशन

    सभी आईफोन में A15 बायोनिक प्रोसेसर है जिसमें 6 कोर सीपीयू है। इसके अलावा इसमें 16 कोर न्यूरल इंजन है। रैम और बैटरी के बारे में एपल कभी भी आधिकारिक जानकारी नहीं देता है। iPhone 13 और iPhone 13 mini में 512 जीबी तक की, जबकि iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max में 1 टीबी तक की स्टोरेज है। यह पहला मौका है जब एपल ने अपने किसी आईफोन में 1 टीबी की स्टोरेज दी है।

    आईफोन 13 में 6.1 इंच की रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है जिसके साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट है जिसे 10Hz से 120Hz के बीच एडजस्ट किया जा सकता है। मिनी और मेन मॉडल की ब्राइटनेस 1000 निट्स तक, जबकि iPhone 13 और iPhone 13 Pro की ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है। सभी के साथ डॉल्बी विजन HDR10 और HLG का सपोर्ट है।

    iPhone 13 और iPhone 13 mini में 12 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। का एक नया वाइड एंगल कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.6 है। इसके साथ सेंसर ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट है। नाइट मोड को पहले से बेहतर बनाया गया है। दूसरा लेंस भी 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है जिसका अपर्चर f/2.4 है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें