शानदार डिजाइन और AMOLED डिस्प्ले वाली Boult Rover भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 22 Dec 2022 06:33 PM IST
सार

Boult Rover के साथ 1.3 इंच की एचडी एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कॉलिंग के लिए इसके साथ इनबिल्ट स्पीकर और माइक मिलता है।

विज्ञापन
Boult Rover bt calling smartwatch launched in india with AMOLED screen and 10 day battery price features
Boult Rover - फोटो : Boult

    विस्तार

    भारतीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी बोल्ट (Boult) ने अपनी नई स्मार्टवॉच बोल्ट रोवर (Boult Rover) को लॉन्च कर दिया है। बोल्ट रोवर को 1.3 इंच की एमोलेड डिस्प्ले और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया गया है। बोल्ट रोवर के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है। बोल्ट रोवर के साथ 150 से ज्यादा क्लाउड आधारित वॉचफेसेस का सपोर्ट दिया गया है। वॉच के साथ 10 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है। चलिए जानते हैं इस वॉच के अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

    वॉच को क्लासिक स्विच और फ्लिप वर्जन में पेश किया गया है। वॉच के क्लासिक स्विच मॉडल के साथ ब्राउन लेदर का प्राइमरी स्ट्रैप और ओरेंज लेदर में सेकेंडरी स्ट्रैप मिलता है। वहीं वॉच के फ्लिप वर्जन के लिए स्टैंडर्ड ब्लैक स्ट्रैप मिलते हैं। साथ में ग्रीन और ब्लू कलर के स्ट्रैप का ऑप्शन भी मिलता है। बोल्ट रोवर की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है। वॉच को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Google: अब स्मार्टफोन की मदद से पढ़ सकेंगे डॉक्टर्स की खराब हैंडराइटिंग वाला पर्चा, गूगल ला रहा यह फीचर

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बोल्ट रोवर के साथ 1.3 इंच की एचडी एमोलेड डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले के साथ 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 150 से ज्यादा क्लाउड आधारित वॉचफेसेस का सपोर्ट मिलता है। वॉच में नेविगेशन के लिए एक फिजिकल बटन का सपोर्ट है। वॉच के साथ जिंक एलॉय की बिल्ड क्वालिटी मिलती है। बोल्ट रोवर के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। कॉलिंग के लिए इसके साथ इनबिल्ट स्पीकर और माइक मिलता है।

    ये भी पढ़ें: Mivi Model E Review: मिवी की पहली स्मार्टवॉच में है कितना दम? क्या आपको खरीदना चाहिए 1,299 रुपये वाली यह वॉच

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें