Mivi Model E Review: मिवी की पहली स्मार्टवॉच में है कितना दम? क्या आपको खरीदनी चाहिए 1,299 रुपये वाली यह वॉच

विशाल मैथिल
Thu, 22 Dec 2022 07:31 PM IST
विज्ञापन
Mivi Model E Review In Hindi Know Price Features Specifications of Smartwatch Under 1500
Mivi Model E Review - फोटो : अमर उजाला

    घरेलू कंपनी Mivi ने अपनी पहली स्मार्टवॉच Mivi Model E को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया है। इस वॉच की कीमत 1,299 रुपये है और इसे ब्लू, ब्लैक, ग्रीन, ग्रे, रेड और क्रीम कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। मिवी स्मार्टवॉच के साथ 1.69 इंच की टीएफटी एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। वॉच में 50 से अधिक क्लाउड वॉच फेसेस और 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट है। Mivi Model E को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि कैसी है मिवी की पहली स्मार्टवॉच?

    Mivi Model E Review
    Mivi Model E Review - फोटो : अमर उजाला

    Mivi Model E Review: डिजाइन

    मिवी की पहली स्मार्टवॉच की डिजाइन की बात करें तो इसके साथ स्क्वायर शेप्ड डायल मिलता है, जिसके साथ कटिंग एज डिस्प्ले का सपोर्ट है। वॉच की बॉडी मेटल की है और इसके साथ आगे और पीछे की तरफ प्लास्टिक बिल्ड मिलता है। वॉच के साथ डिस्प्ले के किनारे राउंड मिलते हैं। वॉच में राइट साइड में राउंड नेविगेशन बटन मिलता है। पहली बार देखने में यह बटन क्राउन की तरह लगता है, लेकिन यह क्राउन नहीं है।

    मिवी वॉच के साथ स्ट्रैप का बकल मेटल का मिलता है, जबकि स्ट्रैप सिलिकॉन का है। कीमत के हिसाब से स्ट्रैप की क्वालिटी अच्छी है। कुल मिलाकर वॉच के साथ अच्छी बिल्ड क्वालिटी देखने मिलती है। वॉच के डायल का साइज भी बहुत बड़ा या बहुत छोटा नहीं है। वहीं वॉच पहनने में कंफर्टेबल है। लंबे समय तक पहनने पर भी दिक्कत नहीं होती है।

    Mivi Model E Review
    Mivi Model E Review - फोटो : अमर उजाला

    Mivi Model E Review: डिस्प्ले और फीचर्स

    मिवी वॉच के साथ 1.69 इंच की टीएफटी एचडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले के साथ 500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। वॉच के साथ मैटेलिक फिनिश मिलता है। वॉच में 50 से अधिक क्लाउड वॉच फेसेस और 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट है। मिवी मॉडल ई के साथ हार्ट रेट ट्रैकिंग, SpO2 मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर और पीरियड ट्रैकर जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं का सपोर्ट मिलता है।

    वॉच के साथ स्टेप काउंट भी किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ वर्जन 5.1 का सपोर्ट है। वॉच में कैमरा/म्यूजिक कंट्रोल, स्मार्ट नोटिफिकेशन, वेदर अपडेट्स, कॉल रिजेक्ट या म्यूट करने की क्षमता जैसे कई फीचर्स हैं। हालांकि वॉच के साथ कॉलिंग सुविधा नहीं मिलती है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें