Boult की मेड इन इंडिया स्मार्टवॉच Striker भारत में लॉन्च, मिलेगी प्रीमियम डिजाइन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 Feb 2023 06:51 PM IST
सार

Boult Audio Striker के साथ 1.3 इंच की राउंड एचडी स्क्रीन दी गई है। यह स्मार्टवॉच सात दिन लंबे बैटरी बैकअप के साथ उपलब्ध है और केवल दो घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है।

विज्ञापन
Boult Audio launches new Striker smartwatch with a 1.3 inch round HD display
Boult Audio Striker - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    बोल्ट ऑडियो ने अपनी स्मार्टवॉच सीरीज को आगे बढ़ाते हुए अपने महत्वाकांक्षी अभियान 'क्राफ्टेड इन इंडिया, फॉर इंडिया' के तहत नई वॉच Boult Audio Striker को पेश किया है। Boult Audio Striker के साथ 1.3 इंच की राउंड एचडी स्क्रीन दी गई है। यह स्मार्टवॉच सात दिन लंबे बैटरी बैकअप के साथ उपलब्ध है और केवल दो घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है।

    इसमें स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर्स, वॉटर रेसिस्टेंस, क्लाउड-बेस्ड वॉच फेसेस और विभिन्न स्पोर्ट्स मोड हैं। Boult Audio Striker तीन रंगों में उपलब्ध है जिनमें ब्लैक, ब्लू और क्रीम शामिल हैं। Boult Audio Striker को फ्लिपकार्ट और www.boultaudio.com से 1,799 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Boult Audio Striker में 1.3 इंच के एचडी स्क्रीन के साथ राउंड डायल है और इसमें विशेष माइक और स्पीकर के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा भी है। इससे उपभोक्ता को सीधे घड़ी से कॉल करने और सुनने की सुविधा मिलती है। साथ ही, डायल नंबर दिखाई देते हैं और वे अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट्स को सेव भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बोल्ट ऑडियो की स्ट्राइकर स्मार्ट वॉच में हेल्थ मॉनिटरिंग सुविधा भी है। इसमें 24X7 हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, स्लीप मॉनिटर, पानी पीने और बैठने के रिमाइंडर्स जैसे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। इनके अतिरिक्त, इसमें मेन्स्ट्रूअल साइकल ट्रैकिंग सिस्टम भी है।

    Boult Audio Striker में 150 से अधिक क्लाउड फेसेज भी हैं, जिससे आप अपनी स्मार्ट वॉच के डायल पर रोज नया लुक पा सकते हैं। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स भी मिलते हैं। इसमें ब्लूटूथ 5.1 है और इसमें सात दिन की बैटरी लाइफ, 20 दिन की स्टैंडबाई है। वॉच को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए आईपी67 की रेटिंग मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें