Boult AirBass FX1 ईयरबड्स हुआ लॉन्च, कीमत 1499 रुपये
Boult AirBass FX1 को तीन कलर ब्लैक, ब्लू और व्हाइट में खरीदा जा सकेगा। इसमें पैसिव न्वाइज आइसोलेशन दिया गया है।

विस्तार
Boult ने भारतीय बाजार में अपने नए ईयरबड्स Boult AirBass FX1 को लॉन्च कर दिया है। Boult AirBass FX1 को तीन कलर ब्लैक, ब्लू और व्हाइट में खरीदा जा सकेगा। इसमें पैसिव न्वाइज आइसोलेशन दिया गया है। इसके अलावा वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है। Boult AirBass FX1 की कीमत 1,499 रुपये रखी गई है। इसका मुकाबला Redmi Earbuds S और Snokor iRocker Stix जैसे ईयरबड्स के साथ है। चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।
फीचर्स की बात करें तो Boult AirBass FX1 में पैसिव न्वाइज आइसोलेशन दिया गया है। इसके अलावा कैनल फिट बड्स हैं। इसकी बैटरी को लेकर 8 घंटे के बैकअप और चार्जिंग केस के साथ 24 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। कनेटक्टिविटी के लिए इसमें डिफॉल्ट वॉयस असिस्टेंट है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 5 दिया गया है।
गौरतलब है कि इसी साल मार्च में Boult ने अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो Boult Audio AirBass Z1 को भारत में लॉन्च किया है। AirBass Z1 के साथ स्टेम डिजाइन मिलेगी, हालांकि बड्स के साथ सिलिकॉन ईयरटिप नहीं मिलेगी। Boult Audio AirBass Z1 को तीन कलर और स्टाइलिश लुक में खरीदा जा सकेगा।
इसमें लो लैटेसी मोड है और वॉटरप्रूफ के लिए IPX5 की रेटिंग मिली है। दोनों बड्स में वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट और टच कंट्रोल दिया गया है। AirBass Z1 की कीमत 1,599 रुपये है और इसे ब्लैक, ब्लू और व्हाइट फिनिश के साथ खरीदा जा सकता है।
Boult Audio AirBass Z1 में 10mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसे लेकर एक्स्ट्रा पावरफुल बास का दावा है। इसके साथ ब्लूटूथ v5.0 का सपोर्ट है जिसकी रेंज 10 मीटर है। इसके अलावा इस ईयरबड्स में गेमिंग के लिए लो लैटेसी मोड है। इसकी बैटरी को लेकर 8 घंटे के बैकअप का दावा है।
- अमेरिका में बड़ा साइबर अटैक: हैकर्स के कब्जे में 100GB डाटा, आपातकाल का हुआ एलान
- गूगल प्ले-स्टोर पर फेसबुक मैसेंजर ने बनाया रिकॉर्ड, पांच बिलियन से ऊपर पहुंचे डाउनलोड्स
- हैक हो सकता है Apple AirTags ब्लूटूथ ट्रैकर, रिसर्च में हुआ खुलासा
- PUBG Mobile: अगले महीने इस तारीख को भारत में लॉन्च होगा Battlegrounds Mobile