Calling फीचर्स के साथ boAt लाया नई स्मार्टवॉच, मजबूत डिस्प्ले के साथ मिलते हैं इतने सारे फीचर्स
boAt Wave Ultima के साथ रनिंग, वॉकिंग, योग स्विमिंग जैसे 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और ऑटो वर्क-आउट डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। वॉच में में मल्टीपल वॉच फेसेस के साथ रिंगटोन को भी बदला जा सकता है।

विस्तार
वियरेबल ब्रांड boAt ने भारतीय मार्केट में अपने नए स्मार्टवॉच boAt Wave Ultima को लॉन्च कर दिया है। इस वॉच को ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर्स के साथ पेश किया गया है। वॉच में सुपर-ब्राइट क्रैक-रेसिस्टेंट कर्व आर्क डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। boAt Wave Ultima तीन शानदार कलर रेजिंग रेड, एक्टिव ब्लैक और टील ग्रीन में मिलती है। इसकी कीमत 2,999 रुपये रखी गई है। वॉच को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Airtel Vs Vi: 200 रुपये से कम कीमत वाले प्लान में कौन मारेगा बाजी, किसमें है ज्यादा फायदा
वॉच के साथ 1.8 इंच की कर्व्ड आर्क डिस्प्ले मिलती है, जो 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। वॉच के साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। वॉच के साथ ब्लूटूथ v5.3 की कनेक्टिविटी मिलती है। वॉच के साथ बिल्ट-इन एचडी स्पीकर और हाई-सेंसिटिविटी वाले माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसके साथ अल्ट्रा-सीमलेस ब्लूटूथ कॉलिंग का एक्सपीरियंस मिलता है।
ये भी पढ़ें: Twitter: ब्लू टिक के लिए पैसे देने पर क्या कहती हैं भारत की पहली ट्विटर यूजर, कैसे की अकाउंट की शुरुआत
boAt Wave Ultima के साथ रनिंग, वॉकिंग, योग स्विमिंग जैसे 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और ऑटो वर्क-आउट डिटेक्शन जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2, हार्ट रेट मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे सेंसर मिलते हैं। साथ ही म्यूजिक कंट्रोल, फ्लैशलाइट, फाइंड माय फोन, डीएनडी, वर्ल्ड क्लॉक, स्टॉपवॉच, वेदर फोरकास्ट जैसे कई सारे फीचर्स मिलते हैं।