Boat Rockerz 255: 30 घंटे बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ वायरलेस नेकबैंड, पानी में भी नहीं होगा खराब!

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 29 May 2023 03:48 PM IST
सार

Boat Rockerz 255 वायरलेस नेकबैंड में 30 घंटे का बैटरी बैकअप और ENx एल्गोरिदम के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है। नेकबैंड में 10 मिमी डायनेमिक ग्राफीन ड्राइवर मिलता है।

विज्ञापन
Boat Rockerz 255 Touch Neckband launched in india With Full Touch Controls Price and Features
Boat Rockerz 255 Touch neckband - फोटो : Boat

    विस्तार

    इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी बोट ने अपने नए टच वायरलेस नेकबैंड Boat Rockerz 255 को भारत में लॉन्च कर दिया है। नेकबैंड को तीन कलर ऑप्शन और Dirac Virtuo ऑडियो सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। वायरलेस नेकबैंड में 30 घंटे का बैटरी बैकअप और ENx एल्गोरिदम के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है। नेकबैंड में 10 मिमी डायनेमिक ग्राफीन ड्राइवर मिलता है। चलिए जानते हैं नेकबैंड की कीमत और फीचर्स के बारे में...

    बोट रॉकर्स 255 नेकबैंड को तीन कलर ऑप्शन पिच ब्लैक, डीप ब्लू और टील ग्रीन में पेश किया गया है। इनकी कीमत 1,499 रुपये है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक रिटेल कीमत का खुलासा नहीं किया है। नेकबैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंतरा जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और अन्य पार्टनर रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    नया लॉन्च किया गया बोट रॉकर्स 255 टच नेकबैंड एक वायरलेस ब्लूटूथ नेकबैंड है जो स्मार्ट टच कंट्रोल के साथ आता है। टच कंट्रोल के साथ यूजर्स ट्रैक बदल सकते हैं, वॉल्यूम एडजस्ट कर सकते हैं, मोड स्विच कर सकते हैं, कॉल का जवाब दे सकते हैं और वॉयस असिस्टेंट को एक्टिवेट कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी के अनुसार, नेकबैंड में डायरेक वर्चुओ (Dirac Virtuo) के साथ spatial ऑडियो की सुविधा है। यह कंपनी के ENx एल्गोरिदम से लैस है, जिसके बारे में दावा है कि यह ब्लूटूथ कॉल के दौरान न्वाइज को कम कर देता है। नेकबैंड के साथ ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें