blurams ने भारत में लॉन्च किए दो होम सिक्योरिटी कैमरे, शुरुआती कीमत 2,499 रुपये

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 19 Dec 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
blurams launches Range of Security Cameras to Monitor India to Your Home and Loved One
blurams Indoor Security Cameras - फोटो : amar ujala

    एडवांस्ड, इंटेलीजेंट इमेजिंग टेक्नोलॉजी, प्रोडक्ट और सेवाएं देने वाली कंपनी ब्लूरैम्स ने अपनी नई रेंज ब्लूरैम्स स्नोमैन और होम लाइट को लॉन्च किया है जिनकी कीमतें क्रमशः 4,499 रुपये और 2,499 रुपये हैं। दोनों होम सिक्योरिची कैमरे की बिक्री अमेजन से हो रही है।

    इन दोनों कैमरे में न उत्पादों से उपभोक्ताओं को 24/7 लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग का विकल्प भी मिलता है जिससे वे अपने परिवार के सदस्यों की सुरक्षा के प्रति आश्वस्त रहते हैं। ब्लूरैम्स स्नोमैन और होम लाइट क्रमश: 1080पी और 720पी रिजोल्यूशन में उपलब्ध हैं।

    विज्ञापन

    इन उत्पादों की अन्य विशेषताओं में 3डी नॉयज रिडक्शन, मोशन/साउंड और फेशियल रिकॉग्निशन, 2वे ऑडियो, बिल्ट इन माइक्रोफोन तथा स्पीकर, 128जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड, आजीवन 24 घंटे फ्री क्लाउड स्टोरेज सेवाएं शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रात की निगरानी के लिए ब्लूरैम्स स्नोमैन और होम लाइट सिक्योरिटी कैमरे क्रमश: 8 मीटर की दूरी पर 8पीसीएस आईआर,एलईडी तथा 7 मीटर की दूरी पर 6पीसीएस आईआर, एलईडी से लैस हैं। ये सिक्योरिटी कैमरे एलेक्सा एवं गूगल असिस्टेंट के साथ काम करते हैं। इन दोनों कैमरे में स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें