blurams ने भारत में दो होम सिक्योरिटी कैमरे किए लॉन्च, मिलेगा खास फीचर्स का सपोर्ट

टेक कंपनी ब्लूरैम्स ने होम प्रो और डोम लाइट इंडोर सिक्योरिटी कैमरे भारत में लॉन्च कर दिए हैं। ग्राहकों को दोनों कैमरे में अलर्ट, नाइट विजन जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा यह दोनों कैमरे यूजर्स को 24 घंटे एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले स्नोमैन और होम लाइट कैमरे भारतीय बाजार में उतारे थे। तो चलिए जानते हैं ब्लूरैम्स के कैमरे की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
होम प्रो और डोम लाइट इंडोर सिक्योरिटी कैमरे की कीमत
कंपनी ने होम प्रो की 3,499 रुपये और डोम लाइट इंडोर कैमरे की 3,999 रुपये रखी है। वहीं, ग्राहक इन दोनों कैमरा को ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीद सकेंगे।
होम प्रो और डोम लाइट इंडोर सिक्योरिटी कैमरे की स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने दोनों कैमरा में 1/41 मेगापिक्सल का सीमॉस सेंसर दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल है। इसके साथ ही बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर, 3डी न्वाइज रिडक्शन, मोशन और फेस रिकॉग्निशन और 128 जीबी माइक्रो एसडी स्लॉट दिए हैं। इसके अलावा ग्राहकों को लाइफ टाइम के लिए इस कैमरा के साथ क्लाउड स्टोरेज सर्विस मिलेगी।
हालांकि, डोम लाइट का 90 डिग्री और होम प्रो का 101 डिग्री कैमरा एंगल है। कैमरे से आप फुल एचडी रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।डोम लाइट में नाइट विजन की 8 मीटर और होम प्रो की 7 मीटर रेंज है। वहीं, यह दोनों कैमरे एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करेंगे।
- Toreto ने एक्टिव सीरीज नेकबैंड को भारत में किया लॉन्च, शुरुआती कीमत 1,499 रुपये
- 15,000 रुपये तक की कीमत 5 बेस्ट फ्रिज, 10 साल की मिलेगी कंप्रेशर की वारंटी
- जर्मनी की इस कंपनी ने भारत में लॉन्च किया 32 इंच का स्मार्ट टीवी, कीमत सिर्फ 9,999 रुपये
- Apple ने लंबे समय के बाद स्मार्ट स्पीकर किया लॉन्च, मिलेगा खास फीचर्स का सपोर्ट