Blaupunkt SBW250: 3D ऑडियो वाला साउंड बार लॉन्च, चार साउंड मोड्स के साथ मिलते हैं कई शानदार फीचर्स, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 02 Jan 2023 04:49 PM IST
सार

Blaupunkt SBW250 के साथ सॉन्ग, सिनेमा, डायलॉग और 3डी जैसे चार साउंड मोड का सपोर्ट है। इसके साथ 200 वाट का साउंड आउटपुट मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसके साथ थम्पिंग बेस और क्रिस्प ऑडियो मिलेगा।

विज्ञापन
Blaupunkt SBW250 launched in india with powerful 200 watt 3D audio know price
Blaupunkt SBW250 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Blaupunkt ने भारतीय बाजार में अपने नए साउंडबार Blaupunkt SBW250 को लॉन्च कर दिया है। यह एक वायरलेस ब्लूटूथ साउंडबार है। Blaupunkt SBW250 को लेकर कंपनी का दावा है कि इस साउंडबार के 3D ऑडियो मिलता है। साथ ही इसमें थम्पिंग बेस और क्रिस्प ऑडियो का सपोर्ट है। साउंडबार के साथ 200 वाट का साउंड आउटपुट मिलता है। Blaupunkt SBW250 के साथ मल्टीपल साउंड मोड का सपोर्ट भी दिया गया है।

    Blaupunkt SBW250 की कीमत

    Blaupunkt के नए साउंडबार को सिंगल ब्लैक कलर में पेश किया गया है। Blaupunkt SBW250 साउंडबार की कीमत 7,999 रुपये है। साउंडबार को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Blaupunkt SBW250 की स्पेसिफिकेशन

    Blaupunkt SBW250 के साथ सॉन्ग, सिनेमा, डायलॉग और 3डी जैसे चार साउंड मोड का सपोर्ट है। इसके साथ 200 वाट का साउंड आउटपुट मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसके साथ थम्पिंग बेस और क्रिस्प ऑडियो मिलेगा। साउंडबार में 8 इंच का वूफर दिया गया है, जो बेहद ही कम वाइब्रेशन करता है और शानदार साउंड और BASS प्रोड्यूस करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    साउंडबार के साथ इंस्टेंट इंफॉर्मेशन के लिए डिजिटल डिस्प्ले का सपोर्ट है। इसके साथ तीन साउंड मोड मिलते हैं, जिसमें एचडीएमआई एआरसी/ऑप्टिकल/ऑक्स/लाइन-इन और ब्लूटूथ शामिल हैं। Blaupunkt SBW250 में अलग से कैरोअके और गिटार पोर्ट दिया गया है। Blaupunkt SBW250 साउंडबार के साथ कनेक्टिविटी के लिए लेटेस्ट ब्लूटूथ वर्जन का सपोर्ट मिलता है। साउंडबार के साथ रिमोट का सपोर्ट भी दिया गया है। साउंडबार को स्मार्ट टीवी के साथ भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें