Useful Mobile App: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बहुत ही काम के हैं ये मोबाइल एप्स, जिंदगी बना देंगे आसान

आज की डिजिटल दुनिया में हर काम के लिए स्मार्टफोन जरूरी हो गया है। ऑनलाइन होने वाले लगभग हर काम को स्मार्टफोन से किया जा सकता है। स्मार्टफोन पर एप का यूज करके ऑनलाइन सुविधा को और भी आसान बनाया गया है। ऐसे ही कई यूजफुल एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं, जो आपके डेली यूज के काम और लाइफस्टाइल को आसान बना देते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही पांच यूजफुल एंड्रॉयड एप के बारे में बताएंगे, जो आपकी डेली एक्टिविटी और स्टोरेज मैनेजमेंट के लिए बहुत काम के साबित हो सकते हैं। चलिए जानते हैं...

Google Files
गूगल की तरफ से आने वाला गूगल फाइल्स हमें सबसे काम का एप लगता है। इस एप की मदद से आप फाइल ट्रांसफर, फाइल ब्राउज के साथ-साथ स्टोरेज मैनेजमेंट भी कर सकते हैं। यह आपके एंड्रॉयड डिवाइस की स्टोरेज के लिए ऑल इन वन एप की तरह काम करता है। इससे आसानी से और बहुत कम समय में बड़ी से बड़ी फाइल को दूसरे एंड्रॉयड डिवाइस में शेयर किया जा सकता है। इस एप से आप आपके फोन की मेमोरी स्टोरेज को भी अच्छी तरह से मैनेज कर सकते है। इस एप की मदद से पुरानी और गैर-जरूरी फाइल को डीलीट करना, फोन से जंक को क्लियर करना और डुप्लीकेट फाइल को हटाना बहुत आसानी से हो जाता है।

Internet Speed Meter
इस एप की मदद से फोन के वर्तमान डाटा स्पीड को मॉनिटर किया जा सकता है। Internet Speed Meter Lite एप काफी कम स्टोरेज में काम करता है। यह एप 2-3 एमबी साइज का है और आपके फोन के इंटरनेट स्पीड से लेकर डाटा कंजप्शन तक को रिकॉर्ड करता है। एप की मदद से आपको बार-बार डाटा बैलेंस चेक नहीं करना होगा और डाटा खत्म होने का डर नहीं रहता। इस एप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यदि आप कम डाटा वाला रिचार्ज प्लान भी लेते हैं तो यह एप आपको बेहतर डाटा मैनेजमेंट में मदद कर सकता है। साथ ही आप एक क्लिक पर अपने बाकी बचे डाटा बैलेंस की जानकारी भी ले सकते हैं।