Blaupunkt ने लॉन्च किया 200 वॉट का साउंडबार, इसमें है 8 इंच का सबवूफर
Blaupunkt SBWL10 की डिजाइन स्लिक और स्टाइलिश है। कंपनी के मुताबिक इसे तैयार करने में बेस्ट क्वालिटी के मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। Blaupunkt SBWL10 साउंडबार की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है और इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

विस्तार
जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने भारतीय बाजार में अपने नए साउंडबार Blaupunkt SBWL10 को लॉन्च कर दिया है। Blaupunkt SBWL10 को कंपनी ने डॉल्बी साउंडबार कहा है। Blaupunkt SBWL10 के साथ 200 वॉट का साउंड आउटपुट मिलेगा। Blaupunkt SBWL10 में 8 इंच का वायरलेस सबवूफर है जो कि सभी तरह की म्यूजिक कैटेगरी को मैनेज करता है। वूफर की फायरिंग नीचे की ओर है।
Blaupunkt SBWL10 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ के अलावा HDMI, ARC, OPTICAL, COAXIAL, AUX- IN, BT और USB का सपोर्ट है। इसके साथ रिमोट भी मिलता है जिससे आप बास, ट्रेबल और इक्लिलाइजर को मैनेज कर सकते हैं।
Blaupunkt SBWL10 की डिजाइन स्लिक और स्टाइलिश है। कंपनी के मुताबिक इसे तैयार करने में बेस्ट क्वालिटी के मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। Blaupunkt SBWL10 साउंडबार की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है और इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।
इससे पहले पिछथले महीने ही Blaupunkt ने अपने नए साउंडबार Blaupunkt SBWL100 को लॉन्च किया है। Blaupunkt SBWL100 एक 220 वॉट का साउंडबार है जिसे कंपनी ने डॉल्बी साउंडबार कहा है। Blaupunkt SBWL100 के साथ हेवी बास और क्रिस्प ऑडियो का दावा किया गया है।
Blaupunkt SBWL100 के साथ 360 डिग्री ट्रू सिनेमा साउंड एक्सपेरियंस का भी दावा है। इसमें एक बड़ा वूफर दिया गया है। इस साउंडबार में लेटेस्ट ब्लूटूथ और कनेक्टिविटी के लिए HDMI, ARC, OPTICAL, COAXIAL, AUX-IN, USB का सपोर्ट है। इसमें ट्रेबल, बास और इक्विलाइजर के लिए अलग से मोड दिया गया है।