Samsung Galaxy M14 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, जानें संभावित फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Apr 2023 04:06 PM IST
सार

Samsung Galaxy M14 5G के साथ Exynos 1330 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 6000mAh की बैटरी मिलेगी जिसे लेकर 2 दिनों के बैकअप का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy M14 5G To launch in India next week With 50 Megapixel Camera
Samsung Galaxy M14 5G - फोटो : Samsung

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने अपकमिंग फोन Samsung Galaxy M14 5G की भारत में लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। Samsung Galaxy M14 5G को पिछले महीने ही यूक्रेन में लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy M14 5G के साथ Exynos 1330 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 6000mAh की बैटरी मिलेगी जिसे लेकर 2 दिनों के बैकअप का दावा किया जा रहा है। Samsung Galaxy M14 5G की माइक्रोसाइट कंपनी की साइट पर लाइव हो गई है। Samsung Galaxy M14 5G की लॉन्चिंग भारत में 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगी। Samsung Galaxy M14 5G को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। Samsung Galaxy M14 5G की कीमत 13,000 रुपये के करीब हो सकती है।

    Samsung Galaxy M14 5G में 5nm वाला Exynos 1330 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में तीन रियर कैमरे होंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन में 6000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 25W की फास्ट चार्जिंग होगी।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy M14 5G को भारत में 6.6 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें एंड्रॉयड 13 आधारित One UI मिलेगा। Samsung Galaxy M14 5G में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें