धमाकेदार वापसी को तैयार BlackBerry, अगले साल लॉन्च होगा 5G स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Aug 2020 10:14 AM IST
BlackBerry 5g smartphones coming back with qwerty keypad know specifications
BlackBerry phones - फोटो : onwardmobility

    BlackBerry एक बार फिर से बाजार में वापसी को तैयार है। खबर है कि BlackBerry 5जी स्मार्टफोन के साथ 2021 में बाजार में धमाकेदार एंट्री करने वाली है। खबर है कि टेक्सास की स्टार्टअप कंपनी OnwardMobility ब्लैकबेरी के स्मार्टफोन की मार्केटिंग और प्रोडक्शन काम काम करेगी। बता दें कि OnwardMobility फिलहाल सरकार और इंटरप्राइज को सिक्योरिटी सॉल्युशन देती है।

    फीचर्स की बात करें तो BlackBerry 5G फोन में फिजिकल कीबोर्ड मिलेगी। साथ ही फोन में इंटरप्राइजेज लेवल की सिक्टोरिटी मिलेगी। बता दें कि छह महीने पहले ब्लैकबेरी का लाइसेंस टीसीएल के पास था, लेकिन कंपनी ने कहा कि वह 31 अगस्त के बाद ब्लैकबेरी के फोन की बिक्री नहीं करेगी।

    OnwardMobility ब्लैकबेरी का पहला 5जी स्मार्टफोन 2021 में लॉन्च करेगी। फोन में एंड्रॉयड और फिजिकल कीबोर्ड का सपोर्ट मिलेगा। फोन की लॉन्चिंग सबसे पहले यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में होगी, हालांकि ग्लोबल मार्केट में फोन की एंट्री को लेकर कोई खबर नहीं है।

    ये भी पढ़ें: Airtel, Jio और Vodafone idea के प्री-पेड प्लान जिनमें रोज मिलेगा 3GB डाटा

    ब्लैकबेरी 5जी फोन का प्रोडक्शन OnwardMobility फॉक्सकॉन के साथ करेगी। फोन के साथ लंबे समय तक अपडेट और सपोर्ट मिलेगा। ब्लैकबेरी के इस फोन का मुकाबला सैमसंग के 5जी फोन गैलेक्सी नोट 20 सीरीज और आईफोन 12 के साथ होगा।

    बता दें कि ब्लैकबेरी का भारत में लॉन्च होने वाला आखिरी फोन BlackBerry KEY2 LE था जिसे 2018 में लॉन्च किया गया था। ब्लैकबेरी KEY2 LE की खासियतों की बात करें तो इस फोन में आपको क्वार्टी कीबोर्ड के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर मिलेगा।

    BlackBerry KEY2 LE की कीमत 29,990 रुपये है। BlackBerry KEY2 LE में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 4.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x1620 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें