Black Shark 3S स्मार्टफोन ने बाजार में दी दस्तक, मिला स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 02 Aug 2020 09:38 AM IST
सार

ब्लैक शार्क 3एस स्मार्टफोन चीन में हुआ लॉन्चमिला स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का सपोर्टशुरुआती कीमत है 3,999 चीनी युआन (करीब 42,620 रुपये)

विज्ञापन
Black Shark 3S gaming smartphone launched in china know price and specs
black shark 3s - फोटो : techi_sharmaji

    विस्तार

    ब्लैक शार्क 3एस (Black Shark 3S) गेमिंग स्मार्टफोन ने लंबे समय के बाद आखिरकार चीनी बाजार में दस्तक दे दी है। इस स्मार्टफोन में एचडी डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 64 मेगापिक्सल का कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिला है। वहीं, इस स्मार्टफोन का लुक काफी हद तक पुराने ब्लैक शार्क 3 और शार्क 3 प्रो के जैसा है। तो आइए जानते हैं ब्लैक शार्क 3एस स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से...

    ब्लैक शार्क 3एस स्मार्टफोन 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रामश: 3,999 चीनी युआन (करीब 42,620 रुपये) और 4,299 चीनी युआन (करीब 45,800 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को क्लाउड ब्लैक और क्रिस्टल ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। फिलहाल, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    विज्ञापन

    ब्लैक शार्क 3एस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2,400 पिक्सल है। साथ ही बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें