सावधान: इन कंपनियों के हेडफोन में है बड़ा बग, हैकर्स सुन सकते हैं आपकी निजी बातें
हैकर्स डिवाइस की RAM और Flash मेमोरी पढ़ और लिख सकते हैं। डिवाइस से जुड़े फोन की कॉन्टैक्ट डिटेल, नंबर और इनकमिंग कॉल्स की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। यदि Bluetooth Classic की खामी का फायदा उठाया जाए, तो हैकर्स आपकी बातचीत तक सुन सकते हैं।

विस्तार
अगर आप Sony, JBL, Bose या Marshall जैसे ब्रांड्स के वायरलेस हेडफोन या ईयरबड्स इस्तेमाल करते हैं, तो सतर्क हो जाएं। एक नई साइबर सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार, इन ब्रांड्स के कई डिवाइसेज़ में ऐसी Bluetooth से जुड़ी सुरक्षा खामी (Security Flaw) पाई गई है जिससे हैकर्स आपके ऑडियो डिवाइस को हैक कर सकते हैं, आपकी बातचीत सुन सकते हैं और निजी जानकारी चुरा सकते हैं।
साइबरसिक्योरिटी कंपनी ERNW ने पाया है कि Airoha नामक कंपनी के Bluetooth System-on-a-Chip (SoC) वाले डिवाइसेज़ में यह खामी है। इस चिप को कई ऑडियो ब्रांड्स अपने प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल करते हैं। इन खामियों की वजह से हैकर्स को बिना पेयरिंग के ही डिवाइस को एक्सेस करने का मौका मिल जाता है।
ERNW की रिपोर्ट के अनुसार हैकर्स डिवाइस की RAM और Flash मेमोरी पढ़ और लिख सकते हैं। डिवाइस से जुड़े फोन की कॉन्टैक्ट डिटेल, नंबर और इनकमिंग कॉल्स की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। यदि Bluetooth Classic की खामी का फायदा उठाया जाए, तो हैकर्स आपकी बातचीत तक सुन सकते हैं।
Beyerdynamic Amiron 300Bose QuietComfort EarbudsEarisMax Bluetooth Auracast SenderJabra Elite 8 ActiveJBL Endurance Race 2JBL Live Buds 3Jlab Epic Air Sport ANCMarshall Action IIIMarshall Major VMarshall Minor IVMarshall Motif IIMarshall Stanmore IIIMarshall Woburn IIIMoerLabs EchoBeatzSony CH-720NSony Link Buds SSony ULT WearSony WF-1000XM3Sony WF-1000XM4Sony WF-1000XM5Sony WF-C500Sony WF-C510-GFPSony WH-1000XM4Sony WH-1000XM5Sony WH-1000XM6Sony WH-CH520Sony WH-XB910NSony WI-C100Teufel Tatws2
- Gemini Gems: गूगल की बड़ी घोषणा, अब Gmail, Docs और अन्य एप्स में मिलेंगे कस्टम AI असिस्टेंट
- Apna Ghar: बड़े काम का है यह सरकारी एप, गाड़ी में तेल भरवाइए और फ्री में AC कमरे में आराम फरमाइए
- Google Veo 3: भारत में भी लॉन्च हो गया वीडियो बनाने वाला टूल, अब दिनभर बनाते रहिए बंदर वाले वीडियो
- iPhone: चीन से नहीं देखा गया भारत में आईफोन का प्रोडक्शन, वापस बुलाए अपने इंजीनियर्स