बैटरी चालित मोक्ष मास्क देगा घुटन से पूरी आजादी, बार-बार चेहरे से हटाने की नहीं होगी जरूरत

Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्लीHarendra Chaudhary
Thu, 12 Nov 2020 02:00 PM IST
सार

मास्क को लंबे समय तक पहने रहने से भी लोगों को दम घुटने जैसा अनुभव (सफोकेशन की समस्या) नहीं होता क्योंकि इसमें लगातार स्वच्छ वायु प्रवेश करती रहती है। मास्क के दोनों सिरों पर एन-95 फिल्टर लगा हुआ है...

विज्ञापन
Battery-powered Moksha Masks will give complete freedom from suffocation, there will be no need to repeatedly remove from the face
डॉक्टरों को मोक्ष मास्क बांटती निर्माताओं की टीम - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    राजधानी दिल्ली के डॉक्टरों को लंबी ड्यूटी के दौरान लगातार मास्क पहनने से होने वाली परेशानी का अब सामना नहीं करना पड़ेगा। दिल्ली सरकार ने ट्रायल के तौर पर उन्हें ऐसा 'मोक्ष मास्क' उपयोग करने के लिए दिया है जो बैटरी से चलता है। इसमें एक तरफ से स्वच्छ हवा प्रवेश करती है तो दूसरी तरफ से प्रदूषित वायु बाहर निकलती है।

    मास्क निर्माताओं ने दावा किया है कि इस मास्क को लंबे समय तक पहने रहने से भी लोगों को दम घुटने जैसा अनुभव (सफोकेशन की समस्या) नहीं होता क्योंकि इसमें लगातार स्वच्छ वायु प्रवेश करती रहती है। मास्क के दोनों सिरों पर एन-95 फिल्टर लगा हुआ है, जिससे इसके अंदर वायरस भी प्रवेश नहीं कर पाते और व्यक्ति कोरोना जैसी गंभीर बीमारी के संक्रमण से सुरक्षित रहता है।

    विज्ञापन

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को राजधानी के प्रमुख अस्पतालों के डॉक्टरों को 250 मास्क वितरित कर इसका उपयोग कर इसके बारे में अपनी राय बताने को कहा है। अगर डॉक्टरों की टीम मास्क की खासियतों से संतुष्ट रहती है तो इसे सभी स्वास्थ्य विशेषज्ञों, डॉक्टरों को उपलब्ध कराया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें