Apple iPhone 12 बिना पावर एडाप्टर और ईयरपॉड्स के होगा लॉन्च: रिपोर्ट
आईफोन 12 सीरीज के रिटेल बॉक्स में नहीं मिलेगा एडेप्टर और ईयरपॉड्सयूजर्स को इस सीरीज के बॉक्स में केवल चार्जिंग केबल मिलेगीशुरुआती कीमत होगी 75,000 रुपये के आसपास

विस्तार
अमेरिकन कंपनी एपल (Apple) अपनी बहुचर्चित आईफोन 12 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी हैं, जिनसे इसकी संभावित कीमत और फीचर्स की जानकारी मिली है। इस ही बीच आईफोन 12 सीरीज को लेकर एक और रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में इस सीरीज के रिटेल बॉक्स में मिलने वाली एक्सेसरीज को लेकर खुलासा किया गया है।
Barclays की रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 12 सीरीज के रिटेल बॉक्स में ईयरपॉड्स और पावर एडाप्टर नहीं दिया जाएगा। हालांकि, यूजर्स को इस सीरीज के रिटेल बॉक्स में केवल टाइप-सी चार्जिंग केबल मिलेगी। आपको बता दें इससे पहले विशेषज्ञ Ming-Chi Kuo ने भी आईफोन 12 सीरीज के रिटेल बॉक्स को लेकर इस तरह का खुलासा किया था। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि कंपनी आईफोन 12 की बिक्री के लिए कई योजनाएं बना रही है।
लीक रिपोर्ट के अनुसार, एपल इस लेटेस्ट सीरीज की शुरुआती कीमत 75,000 रुपये रखेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस सीरीज की लॉन्चिंग और कीमत को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।