अमेरिकी ब्रांड AVITA ने भारत में लांच किए दो लैपटॉप, जानें कीमत व खासियत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 28 Jan 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
Avita Liber colourful laptops launched in India prices start at Rs 27,990
AVITA LIBER

    अमेरिकी लाइफस्टाइल कंपनी अविता (AVITA) ने भारतीय लैपटॉप बाजार में नए लैपटॉप AVITA LIBER के साथ धमाकेदार एंट्री की है। यह पहला मौका है जब लैपटॉप के साथ AVITA ने भारत में एंट्री की है। इससे पहले कंपनी अमेरिका, हांगकांग, ताइवान, थाइलैंड और सिंगापुर जैसे बाजार में अपने प्रोडक्ट्स उतारती रही है। AVITA LIBER 5 अलग-अलग पैटर्न और 14 कलर वेरियंट में मिलेगा। AVITA LIBER लैपटॉप को Nexstgo की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। बता दें कि Nexstgo पर पिछले साल नवंबर से ही भारत में कमर्शियल लैपटॉप की बिक्री हो रही है।

    AVITA LIBER की स्पेसिफिकेशन

    AVITA LIBER सीरीज के लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह लैपटॉप 13.3 इंच और 14 इंच डिस्प्ले के दो वेरियंट मिलेगा। इस लैपटॉप में फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। वहीं लैपटॉप का वजन मात्र 1.37 किलोग्राम है। कंपनी ने इस लैपटॉप की बैटरी को लेकर 10 घंटे के बैकअप का दावा किया है।

    विज्ञापन
    अमेरिकी ब्रांड AVITA ने भारत में लांच किए दो लैपटॉप, जानें कीमत व खासियत

    AVITA LIBER की अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें मल्टीफंक्शन यूएसबी-सी पोर्ट है जो कि क्विक चार्ज का भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 2 यूएसबी पोर्ट 3.0, ब्लूटूथ 4.0 और वाई-फाई दिया गया है। लैपटॉप में इंटेल पेंटियम N4200 और कोर आई5 प्रोसेसर है और इसमें इंटेल का एचडी ग्राफिक्स कार्ड भी मिलेगा। लैपटॉप में 4GB/8GB रैम और 256GB/512GB की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    AVITA LIBER की कीमत और उपलब्धता

    AVITA LIBER की बिक्री अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और क्रोमा जैसे ऑनलाइन स्टोर्स से जनवरी के अंत से शुरू होगी। लैपटॉप के साथ 3 साल की वारंटी मिल रही है। AVITA LIBER की शुरुआती कीमत 24,990 रुपये है और टॉप वेरियंट की कीमत 67,490 रुपये है। इस कीमत में आपको Core i5 7Y54 वाला वेरियंट मिलेगा और इसमें आपको 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें