AT&T HPM 10 Blue Headphone Review: बजट में एक बढ़िया वायर वाला हेडफोन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 29 Jan 2020 07:56 PM IST
AT&T HPM 10 Blue Headphone Review In Hindi Know Price And Specifications
AT&T HPM 10 Blue heaphone - फोटो : amar ujala

    अमेरिका की टेक कंपनी एटीएंडटी (AT&T) ने भारत में पिछले साल नंवबर में दो हेडफोन पेश किए थे, जिनमें एक वायर वाला हेडफोन और दूसरा वायरलेस हेडफोन था। कंपनी ने दोनों डिवाइसेज को आकर्षक डिजाइन, कलर के साथ कई खास फीचर्स दिए हैं। हमने एटीएंडटी एचपीएम 10 वायर हेडफोन को रिव्यू के लिए कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। तो आइए जानते हैं क्या वाकई यह हेडफोन खरीदने लायक है या नहीं...

    AT&T HPM 10 Blue हेडफोन की कीमत और उपलब्धता

    AT&T HPM 10 Blue heaphone
    AT&T HPM 10 Blue heaphone - फोटो : amar ujala

    एटीएंडटी एचपीएम 10 ब्लू हेडफोन की कीमत 1,499 रुपये है, लेकिन यह हेडफोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 775 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। वहीं, इस हेडफोन को ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।

    AT&T HPM 10 Blue हेडफोन के फीचर्स

    AT&T HPM 10 Blue heaphone
    AT&T HPM 10 Blue heaphone - फोटो : amar ujala

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस हेडफोन में 40 एमएम के ड्राइवर्स दिए हैं, जो इसको अतिरिक्त बास प्रदान करते हैं। साथ ही कनेक्टिविटी के लिहाज से 3.5 एमएम जैक दिया है। इसके अलावा यूजर्स को इस हेडफोन में एक्सट्रा-सॉफ्ट इयरपैड मिलेंगे।

    AT&T HPM 10 Blue हेडफोन का डिजाइन 

    AT&T HPM 10 Blue heaphone
    AT&T HPM 10 Blue heaphone - फोटो : amar ujala

    एचपीएम 10 ब्लू हेडफोन का डिजाइन काफी आकर्षक है, जो इसको प्रीमियम लुक देता है। साथ ही इस हेडफोन की बिल्ड क्वालिटी भी बेहद शानदार है। इसमें अधिकतर प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा कंपनी ने यूजर के कंफर्ट को ध्यान में रखकर हेडफोन के हेड बैंड और इयर पैड में सॉफ्ट पैड दिए हैं, जिससे कानों पर दवाब नहीं पड़ता है। इस हेडफोन की फिंटिंग भी ठीक है, जिससे इसे आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है। वहीं, इस हेडफोन का वजन बहुत हल्का है।

    AT&T HPM 10 Blue हेडफोन की परफॉर्मेंस 

    AT&T HPM 10 Blue heaphone
    AT&T HPM 10 Blue heaphone - फोटो : amar ujala

    हमने अपने रिव्यू में पाया है कि इस हेडफोन की साउंड क्वालिटी शानदार है। इस हेडफोन के साथ ही न्वायज कैंसिलेशन फीचर मिलेगा। इतना ही नहीं कंपनी ने इसमें बेहतर साउंड के लिए एक्सट्रा बास दिया है, जिससे आप गाने का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके अलावा आपको हेडफोन के साथ केबल मिलेगी। आपको बता दें कि इस केबल में माइक्रोफोन लगा है, जिसके जरिए आप आसानी से बातचीत कर पाएंगे। हालांकि, कंपनी ने इस हेडफोन के माइक्रोफोन में सिर्फ कॉल रिसीव और कट का बटन दिया है। आपको अपने फोन से ही म्यूजिक कंट्रोल करना पड़ेगा।

    AT&T HPM 10 Blue हेडफोन का निष्कर्ष

    AT&T HPM 10 Blue heaphone
    AT&T HPM 10 Blue heaphone - फोटो : amar ujala

    वैसे तो वायर वाले हेडफोन का दौर चला गया है। लेकिन अब भी कुछ लोग हैं, जिन्हें वायर वाले हेडफोन पसंद हैं। वह एटीएंडटी का एचपीएम 10 ब्लू हेडफोन खरीद सकते हैं, क्योंकि इसकी कीमत अमेजन पर 1,000 रुपये से कम है। इसके अलावा उनको इस हेडफोन में शानदार साउंड क्वालिटी मिलेगी। वहीं, हमने भी अपने रिव्यू में पाया है कि इस हेडफोन की साउंड क्वालिटी बेहद शानदार है। कुल मिलाकर कहें तो एटीएंडटी एचपीएम 10 ब्लू को खरीदना फायदे का सौदा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें