Review: कैसा है 999 रुपये वाला AMANI का वायरलेस इयरबड्स?

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक कंपनी अमानी (AMANI) ने कुछ दिन पहले ही मोबाइल एसेसीरीज बाजार में अपना ट्रू वायरलेस बड्स ASP TWS 615 लॉन्च किया है। इस ब्लूटूथ इयरबड्स की बैटरी को लेकर 10 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है 999 रुपये का यह वायरलेस इयरबड्स?

ASP TWS 615 की स्पेसिफिकेशन
इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। चार्जिंग केस के साथ इस इयरबड्स का वजन 150 ग्राम है। दोनों इयरबड्स में 65एमएच की बैटरी है जबकि चार्जिंग केस में 950एमएएच की बैटरी दी गई है। इस बड्स की कीमत 999 रुपये है जिसकी बिक्री अमानीमार्ट से ऑनलाइन हो रही है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि इस इयरबड्स में एचडी ये HD स्टीरियो साउंड है।

ASP TWS 615 की डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो इसकी पैकिंग औसत है। चार्जिंग केस की डिजाइन ऐसी नहीं है जो पहली नजर में आपको दीवाना बना दे। बड्स में चार्जिंग नीचे की ओर दिया गया है, वहीं चार्जिंग केस में माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। दोनों बड्स के साथ कॉल रिसीव करने और म्यूजिक प्ले करने के लिए बटन दिए गए हैं। इन्हीं बटन को दबाकर करके आप बड्स को ऑन और ऑफ कर सकेंगे। इन बटन की मदद से आप गूगल असिस्टेंट और एपल सीरी को एक्टिवेट कर सकते हैं। बड्स इस्तेमाल के दौरान भारी नहीं लगते हैं। लुक की बात करें तो लुक ठीक-ठाक है। वैसे भी आपको 999 रुपये में प्रीमियम लुक तो नहीं ही मिलेगा। कंपनी ने अपना प्रमोशन जमकर किया है। दोनों बड्स और चार्जिंग केस पर नाम के साथ कंपनी का लोगो है। डिजाइन और लुक को लेकर कंपनी को काम करने की जरूरत है।