Asus ZenFone Max Pro M2 के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 01 Jan 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
Asus ZenFone Max Pro M2 now available in open sale; price and specifications
Asus ZenFone Max Pro M2

    आसुस ने हाल ही में भारत में अपने दो स्मार्टफोन आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 और आसुस जेनफोन मैक्स 2 को लांच किए हैं। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से फ्लैश सेल के तहत हो रही थी लेकिन अब Asus ZenFone Max Pro M2 के लिए आपको फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना होगा। आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 को फ्लिपकार्ट से कभी भी खरीदा जा सकता है। बता दें कि इससे पहले आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 की दो फ्लैश सेल हुई है।

    आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम2 की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 है। फोन में 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिनमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

    विज्ञापन

    रियर कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन में फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। फोन की स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, एफएम रेडियो और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Asus ZenFone Max Pro M2 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें