स्कूल में टशन दिखाने के लिए किडनी बेचकर खरीदा iPhone, अब मांग रहा मौत की भीख

हर साल जब नया आईफोन लांच होता है तो एक कहावत सामने आता है कि क्या इस बार भी आईफोन खरीदने के लिए किडनी बेचनी पड़ेगी, हालांकि यह मजाक तक ही सीमित रहता है लेकिन एक लड़के ने आईफोन के लिए सच में अपनी किडनी बेच दी है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि स्कूल में सिर्फ टशन दिखाने के लिए उसने किडनी बेचकर आईफोन खरीदा था और आज वह जिंदगी से जूझ रहा है।

ओरिएंटल डेली की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन के जिओ वैंग नाम के लड़के ने आज से 7 साल पहले आईफोन 4 खरीदने के लिए अपनी किडनी बेच दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक जब iPhone 4 लांच हुआ था तो जियो वैंग सिर्फ 17 साल का था। उस दौरान उसके स्कूल में आईफोन 4 वालों का बड़ा बोलबाला था और जिनके पास आईफोन नहीं था उनके साथ दूसरे तरह का व्यवहार किया जाता था।

बस यही बात वैंग को लग गई और उसने आईफोन के लिए किडनी बेचने का फैसला लिया। वैंग को एक किडनी के बदले 3,200 अमेरिकी डॉलर यानि करीब 2,23,265 रुपये मिले थे जो कि नए आईफोन की कीमत से भी ज्यादा है। वैंग ने एक ही किडनी बेची थी। आज वैंग 24 साल का है।