रेडमी नोट 5 प्रो को कड़ी टक्कर देने वाले आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की सेल आज

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 19 Jul 2018 09:24 AM IST
Asus ZenFone Max Pro M1 to Go on Sale Today at 12pm
Asus ZenFone Max Pro M1

    शाओमी के रेडमी नोट 5 प्रो को कड़ी टक्कर देने वाला आसुस का स्मार्टफोन आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 आज एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से होगी। इस सेल में भी आपको 3 जीबी और 4 जीबी रैम वाला वेरियंट ही मिलेगा। 6 जीबी रैम वेरियंट के लिए आपको अभी और इंतजार करना होगा।

    बता दें कि अभी हाल ही में आसुस ने नए फ्लैगशिप आसुस जेनफोन 5जेड की लॉन्चिंग के दौरान कहा था कि जेनफोन मैक्स प्रो एम1 का 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट जल्द ही बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये होगी।

    आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.99 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है। फोन में रियर पर डुअल कैमरा (13+5 मेगापिक्सल) है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी।

    यह फोन 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम तथा 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलेगा।

    कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक है। Asus Zenfone Max Pro M1 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें