Asus ZenFone Max M2 की भारत में पहली सेल आज, मिलेंगे ये ऑफर्स

आसुस ने हाल ही में भारत में दो नए स्मार्टफोन Asus ZenFone Max Pro M2 और ZenFone Max M2 लांच किए हैं। दोनों फोन की लांचिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई थी। खासियतों की बात करें तो इसमें नॉच डिस्प्ले के साथ-साथ डुअल रियर कैमरा भी दिया गया है। इनमें से आसुस जेनफोन मैक्स एम2 की बिक्री आज यानि 20 दिसंबर को फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से होगी।
आसुस जेनफोन मैक्स एम2 की कीमत
Asus ZenFone Max M2 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन ब्लू और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो यदि आप एचडीएफसी के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो आपको 750 रुपये की छूट मिलेगी।
Asus ZenFone Max M2 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा। फोन में 6.26 इंच की एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर 2.5जी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है।
फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 3 जीबी व 4 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 2 टीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, एफएम रेडियो और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।