Asus ने भारत में लांच किए दो नए स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 5,999 रुपये

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 17 Oct 2018 04:35 PM IST
Asus ZenFone Max M1, ZenFone Lite L1 Launched in India: Price, Specifications
Asus ZenFone Max M1, ZenFone Lite L1

    Asus ने एक लंबी चु्प्पी के बाद भारत में दो नए स्मार्टफोन जेनफोन मैक्स एम1 (ZenFone Max M1) और जेनफोन लाइट एल1 (ZenFone Lite L1) लांच किए हैं। इन दोनों फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर मिलेगा। तो आइए जानते हैं आसुस जेनफोन मैक्स एम1 और आसुस जेनफोन लाइट एल1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन।

    आसुस जेनफोन मैक्स एम1 और आसुस जेनफोन लाइट एल1 की कीमत

    इनमें से ZenFone Lite L1 की कीमत 6,999 रुपये है लेकिन फिलहाल इसे 5,999 रुपये में बेचा जाएगा। जेनफोन लाइट एल1 ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा। वहीं जेनफोन मैक्स एम1 की कीमत 8,999 रुपये है लेकिन त्योहारी मौसम में इसे 7,499 रुपये में बेचा जाएगा। यह फोन भी ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा। इन दोनों फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर धमाका डेज सेल में होगी। दोनों फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    Asus ZenFone Max M1 की स्पेसिफिकेशन

    आसुस जेनफोन मैक्स एम1 में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, डुअल सिम सपोर्ट, स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। आसुस जेनफोन मैक्स एम1 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 4000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलेगा और कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.0, जीपीएस है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

    Asus ने भारत में लांच किए दो नए स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 5,999 रुपये

    Asus ZenFone Lite L1 की स्पेसिफिकेशन

    आसुस जेनफोन लाइट एल 1 में भी 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, डुअल सिम सपोर्ट, स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। आसुस जेनफोन लाइट एल1 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलेगा और कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.0, जीपीएस है।

    Asus ने भारत में लांच किए दो नए स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 5,999 रुपये
    और पढ़ें...